लाइव न्यूज़ :

तेलंगानाः नहीं होगी विधानसभा भंग, CM चंद्रशेखर राव ने कहा-कोई भी निर्णय करूंगा तो जरूर बताऊंगा

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 3, 2018 05:15 IST

के चंद्रशेखर राव ने कहा, 'तमिलनाडु में लोग अपने स्वयं के राज्य और अपने नेताओं के साथ शासन करते हैं। इसी प्रकार हम भी सत्ता बनाए रखेंगे और दिल्ली नेतृत्व के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।'

Open in App

हैदराबाद, 02 सितंबर: तेलंगाना की विधानसभा भंग करने के मामले को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने साफ कर दिया है वह ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लेने जा रहे हैं। उन्होंने रंगा रेड्डी जिले में टीआरएस की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ मीडिया चैनल कह रहे हैं कि केसीआर सरकार को भंग कर देंगे। टीआरएस के सदस्यों ने मुझे तेलंगाना के भविष्य पर फैसला करने का मौका दिया है। मैं जब भी कोई निर्णय करूंगा तो आप लोगों को बताऊंगा।आगे उन्होंने कहा,'मैंने वादा किया था कि अगर मैं अगले चुनाव से पहले मिशन भागीरथ के माध्यम से हर घर को पेयजल नहीं दूंगा, तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। देश में कोई अन्य मुख्यमंत्री इस तरह कुछ कहने की हिम्मत नहीं करेगा।' के चंद्रशेखर राव ने कहा, 'तमिलनाडु में लोग अपने स्वयं के राज्य और अपने नेताओं के साथ शासन करते हैं। इसी प्रकार हम भी सत्ता बनाए रखेंगे और दिल्ली नेतृत्व के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।'इससे पहले मंत्रिमंडल की इस बात की अटकलों के बीच रविवार को बैठक हुई कि सत्तारूढ़ टीआरएस राज्य विधानसभा के चुनाव समय से पूर्व करा सकती है। हालांकि, इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया। उप मुख्यमंत्री कदियाम श्रीहरि से जब संवाददाताओं ने पूछा कि क्या विधानसभा को समय से पूर्व भंग करने पर चर्चा हुई तो उन्होंने रहस्यमय अंदाज में कहा, ‘‘जल्द ही मंत्रिमंडल की एक और बैठक होगी, जिसमें और फैसले किये जाने हैं।’’ 

वित्त मंत्री एटेला राजेंद्र और सिंचाई मंत्री टी हरीश राव ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने की। उन्होंने आशाकर्मियों का वेतन बढ़ाने समेत कुछ कल्याणकारी कदमों पर फैसला किया।

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ होने हैं। हालांकि, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि टीआरएस सरकार इस धारणा के आधार पर समय से पूर्व चुनाव करा सकती है कि सरकार के बारे में लोगों में सकारात्मक मूड है। राज्यमंत्री और राव के पुत्र के टी रामाराव ने शुक्रवार को कहा था कि विधानसभा चुनाव समय से पहले कराने पर पार्टी में चर्चा हुई, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।

इसी पृष्ठभूमि में मंत्रिमंडल की यह बैठक महत्वपूर्ण थी। हालांकि, मंत्रियों ने संकेत दिया कि यह मुद्दा आज के एजेंडा में नहीं था। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने 71 करोड़ रुपये की लागत से 75 एकड़ जमीन पर पिछड़े वर्ग के लिये‘ आत्म गौरव भवन’ बनाने का फैसला किया।

टॅग्स :के चंद्रशेखर रावतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए