लाइव न्यूज़ :

केसीआर बिहार जाएंगे गलवान शहीदों को चेक देने के लिए, मिलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से, होगी मौजूदा राजनीति पर चर्चा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 29, 2022 21:05 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता देने के लिए आगामी बुधवार को बिहार की राजधानी पटना का दौरा करेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव 31 अगस्त को पटना में बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मिलेंगे केसीआर गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के परिवारों को चेक देने के लिए बिहार जाएंगे उस दौरान पटना में दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूदा राष्ट्रीय राजनीति पर भी गहन चर्चा करेंगे

हैदराबाद: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी दलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को घेरने का कवायद तेज होती जा रही है। मौजूद केंद्र सरकार के मजबूत विपक्ष को एक मंच पर लाने के लिए लगातार प्रयासरत तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आगामी बुधवार यानी की 31 अगस्त को बिहार की राजधानी पटना का दौरा करेंगे और महागठबंधन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे।

जानकारी के मुताबित तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता देने के लिए बिहार पहुंच रहे हैं। इसके अलावा राव बिहार के उन 12 श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देंगे, जो हाल में हुए आग दुर्घटना में मारे गए थे।

सीएम राव पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आश्रित परिवारों को चेक बांटेंगे। बताया जा रहा है कि इस मौके पर राज्य के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री केसीआर के बिहार के संबंध में तेलंगाना राष्ट्र समिति की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस मौके पर पटना में दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूदा राष्ट्रीय राजनीति पर भी गहन चर्चा करेंगे।

बिहार यात्रा से पहले राव ने बीते मार्च में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी और गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में मारे गये झारखंड के दो सैन्य शहीदों के परिजनों के 10-10 लाख रुपये का चेक दिया था।

मुख्यमंत्री राव ने साल 2020 में गलवान घाटी संघर्ष में शहीद हुए सभी 19 जवानों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। उसी क्रम में राव की तेलंगाना सरकार ने अपने प्रदेश से शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू के परिवार को भी आर्थिक सहायता दी थी, जो गलवान में हुए संघर्ष को लीड करते हुए शहीद हुए थे।

सीएम राव की बिहार यात्रा के विषय में उनकी पार्टी के नेताओं का कहना है कि चंद्रशेखर राव विपक्ष में मोदी सरकार के खिलाफ एकराय कायम करने और सभी को एकजुट करने के प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री राव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तल्ख रिश्ते उस समय सामने आये थे, जब बीते महीने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से मुख्यमंत्री के चंद्रशेकर राव ने इनकार कर दिया था।

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो उस समय नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए का हिस्सा थे। उन्होंने कोरोना से संक्रमित होने का हवाला देते हुए बैठक से किनारा कर लिया था। उसके बाद से बिहार और केंद्र के बीच खामोशी चली सत्ता की संघर्ष में नीतीश कुमार ने भाजपा को मात देते हुए बिहार में जदयू-भाजपा गठंबधन तोड़ लिया था और राजद, कांग्रेस, लेफ्ट और हम के साथ महागठबंधन को फिर से जीवित करते हुए नई सरकार का गठन कर लिया था।

बिहार में नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होते ही मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी खेमेबंदी तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि विपक्ष की उसी गोलबंदी को मजबूत करने के लिए केसीआर बिहार का दौरा कर रहे हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :के चंद्रशेखर रावनीतीश कुमारबिहारतेलंगाना राष्ट्र समितिजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर