लाइव न्यूज़ :

कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी, इन ट्रेनों पर रहेगी नजर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 21, 2018 19:03 IST

इस साल 28 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हो गए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जुलाई: उत्तर पश्चिमी का सबसे बड़े आयोजनों में से एक कांवड़ यात्रा आतंकी का खतरा मंडरा रहा है। खबरों के मुताबिक खुफिया सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। ऐसे में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सर्तक हो गया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों की नजर 15 अगस्त से पहले कांवड यात्रा पर रहेगी। आतंकियों के निशाने पर ट्रेनें भी है। 

इस साल 28 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हो गए हैं। हिंदू धर्म में श्रावण मास का बेहद महत्व माना जाता है।इस महीने में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कावंड़ यात्रा की शुरुआत होती है। खबरों के मुताबिक इस बार कांवड़ यात्रा और लोकसभा चुनाव को लेकर आतंकी संगठन बेहद ही सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश और एनसीआर क्षेत्र में किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। 

स्टेशनों पर होगी कड़ी निगरानी

जब से कांवड़ यात्रा को लेकर आतंकी अलर्ट जारी हुआ है तब से रेलवे के अधिकारी चौकान्ना हो गए हैं। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी स्टेशनों पर एक्स्ट्रा सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं, सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनों पर पुलिस द्वारा समय-समय पर पेट्रोनिंग की जा रही है। 

इन ट्रेनों पर रहेगी नजर 

बता दें कि कुछ ट्रेनों पर आंतकी अपनी आंखे गड़ाए हुए हैं। इनमें से मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून सहारनपुर पैसेंजर, लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर, अलिगढ़ हरिद्वार पैसेंजर, दिल्ली-हिरद्वार पैसेंजर, ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर, इलाहाबाद-देहरादून लिंक पैसेंजर जैसे ट्रेन शामिल है।  

तय किया गया है पुलिस के साथ ही भारी मात्रा में पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात किया जाएगा। कहीं कोई खामी नहीं रहे, इसके लिए विशेष तौर से प्रशिक्षित जवान भी सादा कपड़ों में कावड़ियों में शामिल कराए जाएंगे। हेलीकाप्टर के साथ ही ड्रोन कैमरे से पूरी कांवड़ यात्रा की निगरानी की जाएगी। बता दें कि इस साल कांवड़ यात्रा 28 जुलाई से शुरू होगी।  

टॅग्स :आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

भारतभारत में आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; बड़ी साजिश का पर्दाफाश

भारतTerror Alert in Delhi: लश्कर-ए-तैबा के निशाने पर लाल किला, दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया