लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में खराब मौसम, आठ फुट गहरी बर्फ, धुंध में भी आतंकियों की घुसपैठ को रोक रहे सेना के जवान

By गुणातीत ओझा | Updated: April 7, 2020 05:33 IST

उत्तर कश्मीर के ऊंचाई पर स्थित इलाके में ख़राब मौसम, आठ फुट गहरी बर्फ और कम दृश्यता भी जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकियों से मुकाबला करने में पांच जवानों के सेना के दस्ते को रोक नहीं पायी। भारत माता की रक्षा करते हुए इन जवानों ने अपनी जान की आहुति दे दी। इस 4-पैरा रेजिमेंट का यह दस्ता ‘‘बलिदान परम धरम’’ (बलिदान परम कर्तव्य है) के अपने मंत्र को चरितार्थ करते हुए पिछले हफ्ते शहीद हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के कुपवाड़ा में केरन सेक्टर में भारतीय सेना के जवानों ने पांच आतंकियों को मार गिराया था। इस आपरेश में सेना के कई जवान भी शहीद हुए थे।कुपवाडा़ जिले के केरन सेक्टर में आतंकियों के एक समूह द्वारा घुसपैठ करने की खबरें मिलने के बाद दो अप्रैल को इस दस्ते को वहां तैनात किया था।

श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के ऊंचाई पर स्थित इलाके में ख़राब मौसम, आठ फुट गहरी बर्फ और कम दृश्यता भी जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकियों से मुकाबला करने में पांच जवानों के सेना के दस्ते को रोक नहीं पायी। भारत माता की रक्षा करते हुए इन जवानों ने अपनी जान की आहुति दे दी।  इस  4-पैरा रेजिमेंट का यह दस्ता ‘‘बलिदान परम धरम’’ (बलिदान परम कर्तव्य है) के अपने मंत्र को चरितार्थ करते हुए पिछले हफ्ते शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि कुपवाडा़ जिले के केरन सेक्टर में आतंकियों के एक समूह द्वारा घुसपैठ करने की खबरें मिलने के बाद दो अप्रैल को इस दस्ते को वहां तैनात किया था। आतंकवादियों के साथ शुरुआती मुठभेड़ के बाद यह साफ नहीं हो पाया था कि वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर लौट गए हैं या धुंध का फायदा उठाकर नियंत्रण रेखा के पास ही छिपे हुए हैं। दो दिनों तक कोई हरकत देखने को नहीं मिली।

शम्सबाड़ी रेंज के सेना के विशेष दस्ते का चार अप्रैल को आतंकियों से सामना हुआ जिसके बाद भयंकर गोलीबारी शुरू हो गई। इस समय सूबेदार संजीव कुमार (हिमाचल प्रदेश), हवलदार देवेंद्र सिंह (उत्तराखंड), पैरा ट्रूपर्स बाल कृष्ण (हिमाचल प्रदेश), अमित कुमार (उत्तराखंड) और छत्रपाल सिंह (राजस्थान) ने इलाके में घेराबंदी कर अपनी जान की परवाह न करते हुए अन्य दस्तों की मदद से आतंकवादियों का खात्मा किया। अधिकारियों ने बताया कि अन्य सैनिकों की मदद से इन पांच जवानों ने घुसपैठ करने वाले पांच आतंकवादियों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि गोलीबारी के दौरान सूबेदार शहीद हो गए जबकि चार अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के स्थान से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। सेना के मुख्यालय में आयोजित पुष्पांजलि समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू ने बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। बाद में उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायु सेना के विमान में उनके घर भेजा गया।

ऐसे शुरू हुआ ऑपरेशन रंडोरी बेहक और हो गया आतंकियों का खात्मा

ड्रोन्‍स से तस्वीर मिलने के बाद, पैरा-SF की टीम को हेलिकॉप्‍टर्स के जरिए मूव कराया गया। रविवार दोपहर को, घुसपैठियों के कदमों के निशानों का पीछा करते-करते सूबेदार संजीव सिंह की अगुवाई में टीम धोखे में एक कंगनी पर चढ़ गई। वजन से कंगनी ढह गई और सभी एक घाटी में जा गिरे। पांचों घुसपैठिए भी वहीं छिपकर बैठे थे। गिरने के बावजूद, सैनिकों ने प्‍वॉइंट ब्‍लैंक रेंज पर उनसे लोहा लिया। सेना के जवानों और आतंकियों के बीच हाथापाई भी हुई। काफी देर के संघर्ष के बाद जवानों ने पांचों आतंकियों को मौत की नींद सुला दी।

जवान ने सुनाई ऑपरेशन की कहानी

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरकश्मीर मुठभेड़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब