लाइव न्यूज़ :

कश्मीरियों को चुभ रही है गर्मी, जम्मू में भी हो रहा है बारिश का इंतजार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 23, 2023 14:06 IST

जम्मू वालों की ही नहीं बल्कि कश्मीरियों की भी अगस्त के अंत में चुभर्ती गर्मी से जान निकाल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में अगस्त के अंत में भी पड़ रही चुभर्ती गर्मी से लोगों का जी हलकान हैश्रीनगर में 35 डिग्री का तापमान मौसम में आए परिवर्तन का लोगों को अहसास करवा रहा हैश्रीनगर में नहीं बल्कि कुपवाड़ा, गुलमर्ग और पहलगाम में भी गर्मी के कारण हालत खराब है

जम्मू: अगस्त के अंत में भी चुभर्ती गर्मी इस बार जम्मू वालों की ही नहीं बल्कि कश्मीरियों की भी जान निकाल रही है। अगर जम्मू में तापमान 37 डिग्री को पार कर रहा है तो श्रीनगर में 35 डिग्री का तापमान मौसम में आए परिवर्तन का अहसास करवा रहा है। गर्मी की तल्खी सिर्फ जम्मू या श्रीनगर में ही नहीं है बल्कि कुपवाड़ा, गुलमर्ग और पहलगाम ही नहीं बल्कि अमरनाथ गुफा के बाहर भी यह अपना रंग दिखा रहा है।

अगर अमरनाथ गुफा के बाहर 25 डिग्री का तापमान चिंता का विषय बना हुआ है तो कुपवाड़ा में 34 डिग्री के साथ उमस जान निकाल रही है। हालांकि मौसम विभाग अगले दो तीन दिनों के बाद उमस में कमी आने और तापमान से राहत मिलने की उम्मीद जता रहा है पर हालत यह है कि स्कूल जाने वाले बच्चे पूरे ही प्रदेश में इस चुभती गर्मी से परेशान हैं।

इस परेशानी को बिजली विभाग अघोषित बिजली कटौती कर और बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। बिजली विभाग की प्रदेश में कई तरह की कटौती जारी है। कहीं अघोषित, कहीं स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 3 से 5 घंटे तक की कटौती है। जबकि लंबे अघोषित बिजली कटों के लिए वह भी गर्मी को कसूरवार ठहराता था। हालत जून महीने से भी बदतर है।

विभाग उन इलाकों में कई कई दिनों तक बिजली सप्लाई को कथित तौर पर अवरूद्ध किए हुए है जहां लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं और स्मार्ट मीटर लगाने के बावजूद वह कहता है कि बिजली आपूर्ति 24 घंटे होगी इसकी कोई गारंटी नहीं है क्योंकि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा बार बार इसे दोहराते हैं कि प्रदेश में आपूर्ति के लिए हर साल 20 हजार करोड़ की बिजली खरीदी जा रही है और इससे ज्यादा का बजट नहीं है।

ऐसे में पूरे प्रदेश में आम जनता को सिर्फ ऊपर वाले पर ही भरोसा है। जम्मू के गाडीगढ़ इलाके के बलवीर सिंह कहते थे कि बिजली विभाग लोगों की जान लेने पर तुला हुआ है क्योंकि उसके बिजली कट मरीजों के लिए घातक साबित हो रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी