लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir: घाटी में आंतकियों को पकड़ने के लिए अब घने जंगलों और पहाड़ों में काल बनेगे जवान, DGP का दावा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 18, 2026 14:13 IST

Jammu-Kashmir: पुलिस ने अवैध गतिविधियों से जुड़ी 54 संपत्तियों को भी जब्त किया।

Open in App

Jammu-Kashmir: कभी जो फोर्स लाशें गिनने वाले तगमे के साथ जी रही थी वह जम्मू कश्मीर पुलिस अब आतंकियों के लिए हमलावर फोर्स के रूप में सामने आ रही है। अब जम्मू कश्मीर पुलिस आतंकियों के हमले का इंतजार नहीं करती बल्कि सूचनाएं मिलते ही घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ों पर शरण लिए आतंकियों का काल बन रही है।

यह दावा करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात ने दावा किया कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अपनी रणनीति बदल दी है। वे कहते थे कि अब पुलिस बल इस क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों को खत्म करने के लिए घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में आपरेशन चला रहा है।

वे तलवाड़ा में कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे। वे कहते थे कि पिछले दो वर्षों में जेके पुलिस ने अपनी आपरेशनल रणनीति में बदलाव किया है और दूरदराज के जंगलों और पहाड़ों में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है, जहां आतंकियों ने फिर से इकट्ठा होने की कोशिश की थी। वे कहतेइथे कि लड़ाई अब जंगलों और ऊंचे इलाकों में चली गई है। हम इन इलाकों में ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं ताकि उन्हें (आतंकियों को) पकड़ सकें और उनके ठिकानों को नष्ट कर सकें।

प्रभात ने दावा किया कि पुलिस अब उधमपुर और कठुआ जिलों के जंगलों में आतंकियों के साथ सक्रिय रूप से मुकाबला कर रही है। पाकिस्तान का स्पष्ट जिक्र करते हुए, डीजीपी ने कहा कि हमारे आपरेशन उन आतंकियों का मुकाबला करने के उद्देश्य से हैं जिन्हें हमारे नापाक पड़ोसी द्वारा भेजा जाता है। हम उन्हें उनकी बुरी योजनाओं में सफल नहीं होने दे रहे हैं।

पिछले साल के “आपरेशन महादेव” को याद करते हुए, डीजीपी ने कहा कि इस आपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन पाक आतंकियों को मार गिराया था। “ये आतंकी बैसरन (पहलगाम) इलाके में 26 नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार थे। पुलिस ने उन्हें खत्म करने से पहले जंगल के काफी अंदर तक उनका पीछा किया था।

डीजीपी प्रभात ने केंद्र शासित प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस के अभियान के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछले साल लगभग 2,276 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस एक्ट के तहत 226 मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने अवैध गतिविधियों से जुड़ी 54 संपत्तियों को भी जब्त किया।

डीजीपी का दावा था कि एंटी ड्रग्स कानूनों के तहत की गई कार्रवाई के मामले में जम्मू कश्मीर देश के शीर्ष राज्यों में से एक है। महानिदेशक ने कहा कि पुलिस केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए खेल और युवा-जुड़ाव कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और पुलिस के साथ उनके जुड़ाव को मजबूत करने के लिए जिलों भर में नौ बड़े कार्यक्रम और 228 खेल गतिविधियां आयोजित की गई थीं।

टॅग्स :Kashmir Policejammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो