लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: LoC पर गुरेज सेक्‍टर में पाकिस्तान की गोलाबारी से 30 भारतीय घर तबाह, जवाबी कार्रवाई में त्राहि-त्राहि उस पार

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 31, 2019 19:32 IST

कश्मीर के गुरेज (बांडीपोरा) सेक्टर में बैट हमला नाकाम होने से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने कल रातभर भारत के अग्रिम नागरिक ठिकानों पर भारी गोलाबारी की। इसमें गुरेज सेक्टर में 30 के करीब मकानों को क्षति पहुंची और एक नागरिक भी घायल हो गया।

Open in App

पाक सेना के तोपखानों ने कश्‍मीर की एलओसी पर स्थित गुरेज सेक्‍टर में जो जबरदस्‍त गोलाबारी की, उस कारण 30 के करीब भारतीय घर पूरी तरह से तबाह हो गए। फिर जब भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की तो उस पार त्राहि-त्राहि मच गई।

कश्मीर के गुरेज (बांडीपोरा) सेक्टर में बैट हमला नाकाम होने से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने कल रातभर भारत के अग्रिम नागरिक ठिकानों पर भारी गोलाबारी की। इसमें गुरेज सेक्टर में 30 के करीब मकानों को क्षति पहुंची और एक नागरिक भी घायल हो गया। भारतीय सेना ने भी जवाबी फायर करते हुए पाकिस्तानी खेमे में तबाही मचाई है। सूचना है कि पाकिस्तान के दर्जन भर सैनिक जख्मी हैं या मारे गए हैं।

पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में भी भारी गोलाबारी की, जिसमें देगवार क्षेत्र का युवक मुहम्मद जफर पुत्र मुहम्मद बशीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती करवाया गया है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना के बैट दस्ते ने गत बुधवार को गुरेज सेक्टर के बगतूर और कंजलवान के बीच एलओसी के अग्रिम हिस्से में स्थित एक चौकी पर हमले का प्रयास किया था, लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने हमला नाकाम बनाते हुए पाक सेना के दो कमांडोज को भी ढेर कर दिया था। इसके बाद बैट दस्ता वापस भाग गया। इससे बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रातभर तोपखाने और मोर्टार का जमकर इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि पाक सेना ने विशेषकर रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाया। इसमें 30 मकानों और इमारतों को नुकसान पहुंचा। वहीं, एक नागरिक भी जख्मी हुआ है, जिसे उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में भारतीय सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके दर्जनभर सैनिक या तो मारे गए हैं या जख्मी हुए हैं। उन्होंने बताया कि अग्रिम इलाकों में रहने वाले कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कुछ लोगों ने वहीं अपने घरों के पास बने बंकरों में शरण ली है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीजफायरपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन