लाइव न्यूज़ :

Pahalgam Terror Attack: 28 की मौत, ट्रंप-पुतिन ने कहा-पीड़ितों के साथ, टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी!, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2025 23:12 IST

Pahalgam Terror Attack: प्रत्यक्षदर्शियों ने सुरक्षा बलों को बताया कि दो से तीन लोग सैन्य वर्दी पहने हुए आए और उन पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं और बुजुर्गों सहित लोगों के एक समूह को निशाना बनाया। पर्यटकों की सहायता के लिए चौबीस घंटे चलने वाली आपातकालीन हेल्पलाइन की है।प्रशासन ने 24 घंटे काम करने वाली आपातकालीन सहायता डेस्क स्थापित की है।

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़े हमलों में से एक में लश्कर से जुड़े आतंकवादियों ने मंगलवार को पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया। हमले में नौसेना के एक अधिकारी और विदेशी पर्यटकों सहित कम से कम 28 लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने कहा कि यह संभव है कि आतंकवादी समूह जम्मू के किश्तवाड़ से दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग के रास्ते बैसरन तक पहुंचा हो। हमले में आतंकवादियों ने महिलाओं और बुजुर्गों सहित लोगों के एक समूह को निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने सुरक्षा बलों को बताया कि दो से तीन लोग सैन्य वर्दी पहने हुए आए और उन पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर पर्यटकों की सहायता के लिए मंगलवार को चौबीस घंटे चलने वाली आपातकालीन हेल्पलाइन की है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, "पर्यटकों की मदद के लिए अनंतनाग जिला प्रशासन ने 24 घंटे काम करने वाली आपातकालीन सहायता डेस्क स्थापित की है।

पर्यटक जानकारी या सहायता के लिए 01932222337, 7780885759, 9697982527 या 6006365245 पर संपर्क कर सकते हैं।" प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर में एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के संबंध में सहायता के लिए पर्यटक 01942457543, 01942483651 या 7006058623 पर संपर्क कर सकते हैं।

हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं: पहलगाम हमले पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और उनकी पत्नी उषा चिलुकुरी ने मंगलवार को पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। भारत की यात्रा पर आए वेंस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए खौफनाक आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं। इस खौफनाक हमले के शोक में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।’’ यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है। एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय निवासी हैं।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले को ‘‘हाल के वर्षों में आम लोगों पर हुए किसी भी हमले से कहीं बड़ा’’ हमला बताया। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस भारत की यात्रा पर हैं और पर्यटन तथा ट्रैकिंग का मौस जोर पकड़ रहा है। हमला अपराह्न करीब तीन बजे हुआ।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरपाकिस्ताननरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार