लाइव न्यूज़ :

कासगंज हिंसा Update: चंदन गुप्ता की हत्या मामले में एक और गिरफ्तार, अभी भी 14 आरोपी फरार

By IANS | Updated: February 4, 2018 08:38 IST

इस मामले में पुलिस ने दो दिन पहले मुख्य आरोपी सलीम जावेद को गिरफ्तार किया था। वहीं आज पुलिस ने चंदन की हत्या के मामले में एक आरोपी राहत कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा को लेकर हुई हिंसा व युवक चंदन गुप्ता की हत्या मामले में पुलिस को शनिवार को एक और सफलता हाथ लगी है। शनिवार को कासगंज हिंसा व हत्या मामले में एसओजी टीम ने आरोपी राहत कुरेशी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस मामले में अभी भी 14 आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा में युवक चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई। इसके बाद कई दिन तक जनपद के हालात सामान्य नहीं हो सके थे। इस मामले में पुलिस ने दो दिन पहले मुख्य आरोपी सलीम जावेद को गिरफ्तार किया था। वहीं आज पुलिस ने चंदन की हत्या के मामले में एक आरोपी राहत कुरैशी पुत्र जफर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक तमंचा मिला है।

पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव की ओर से उदी गई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शहर के इस्माइलपुर रोड से आज आरोपी राहत कुरैशी पुत्र जफर निवासी मोहल्ला नबाब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। चंदन हत्याकांड के नामजद आरोपियों में सलीम, वसीम और नसीम के अलावा जाहिद जग्गा, आसिफ हिटलर, असलम, असीम, नसरुद्दीन, आकरम, तौफीक, खिल्लन, शबाब, राहत, सलमान, मोहसिन, साकिब, बब्लू, नीशू और वासिफ शामिल हैं।

यूपी पुलिस ने कासगंज हिंसा की अपडेट दी हैः-

- अब तक 13 आफआईआर दर्ज की गई हैं।- कुल 126 लोग गिरफ्तार किए गए हैं जिसमें 45 नामजद आरोपी हैं।- जोनल और सेक्टर के आधार पर पुलिस गश्त कर रही है।- स्थिति नियंत्रण में है।

 

टॅग्स :कासगंज हिंसाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर