लाइव न्यूज़ :

करतारपुर साहिब कॉरिडोरः भारत 23 अक्टूबर को करेगा एग्रीमेंट, पाकिस्तान श्रद्धालु से 20 डॉलर शुल्क वसूलने पर अड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2019 17:18 IST

इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान ने 23 अक्टूबर को करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते पर हस्ताक्षर करने पर सहमति व्यक्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के विरोध के बावजूद कॉरिडोर के इस्तेमाल के लिए पाकिस्तान तीर्थयात्रियों से शुल्क लेगा। तीर्थयात्रियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए भारत ने एग्रीमेंट पर साइन करने का फैसला लिया है।

पाकिस्तान के प्रत्येक श्रद्धालु से 20 डॉलर शुल्क वसूलने की मांग पर अड़े रहने समेत कई अन्य मुद्दों पर भारत के साथ सहमति नहीं बन पाने की वजह से करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले लोगों का पंजीकरण रविवार को शुरू नहीं हो सका।

इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान ने 23 अक्टूबर को करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते पर हस्ताक्षर करने पर सहमति व्यक्त की है। भारत के विरोध के बावजूद कॉरिडोर के इस्तेमाल के लिए पाकिस्तान तीर्थयात्रियों से शुल्क लेगा। तीर्थयात्रियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए भारत ने एग्रीमेंट पर साइन करने का फैसला लिया है। करतारपुर कॉरिडोर के लिए तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था 5 नवंबर और दूसरा जत्था 6 नवंबर को रवाना होगा।

 

भारत और पाकिस्तान को तीर्थाटन के कुछ अनसुलझे मुद्दों को लेकर शनिवार को एक समझौता करना था लेकिन वह अब तक नहीं हो पाया है। इस घटनाक्रम से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ मुद्दे अब भी सुलझाने बाकी हैं, ऐसे में करतारपुर तीर्थाटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण रविवार को शुरू नहीं हो सका।’’

अहम अनसुलझे मुद्दों में हर श्रद्धालु से 20 डॉलर शुल्क वसूलने और हर रोज तीर्थाटन का समय तय (प्रवेश एवं निकलने का समय) करने पर पाकिस्तान द्वारा जोर देना है। भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष और गृह मंत्रालय में अवर सचिव गोविंद मोहन ने 16 अक्टूबर को कहा था कि करतारपुर में गुरद्वारा दरबार साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण 20 अक्टूबर को शुरू हो जाने की उम्मीद है बशर्ते की बाकी मुद्दों पर समझौता हो जाए।

भारत ने पाकिस्तान से 20 डॉलर प्रति तीर्थयात्री शुल्क लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करने, विशेष मौकों पर 10,000 तीर्थयात्रियों को अनुमति देने तथा रोज करतारपुर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ एक भारतीय प्रोटोकॉल अधिकारी को जाने देने का आग्रह किया था। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत के अनुरोधों पर अबतक जवाब नहीं दिया है।

पिछले महीने भारत और पाकिस्तान करतारपुर गलियारे के जरिये भारतीय तीर्थयात्रियों को बिना वीजा के गुरद्वारा दरबार साहिब की यात्रा करने देने पर सहमत हुए थे। तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में इस गुरद्वारा जाने के लिए बस पासपोर्ट लेकर जाना होगा।

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तानपंजाबमोदी सरकारइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया