लाइव न्यूज़ :

करतारपुर गलियाराः श्रद्धालुओं के लिए तीन प्रवेश द्वार, 80 आव्रजन काउंटर, रोज 5,000 तीर्थयात्री करेंगे दर्शन

By भाषा | Updated: October 28, 2019 14:15 IST

भारत और पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह करतारपुर गलियारे के संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे भारतीय श्रद्धालु बिना वीजा के गुरुद्वारा दरबार साहिब आ सकेंगे। इस समझौते के तहत भारत से प्रतिदिन पांच हजार तीर्थयात्री यहां आ सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने भारत से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए हैं।भारतीय सीमा बल को श्रद्धालुओं की यात्रा के 10 दिन पहले मंजूर की गई सूची सौंपेंगी।

पाकिस्तान ने गुरुद्वारा दरबार साहिब आने के इच्छुक श्रद्धालुओं को बिना वीजा प्रवेश की मंजूरी देने के लिए करतारपुर गलियारे में 80 आव्रजन काउंटर बनाए हैं।

भारत और पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह करतारपुर गलियारे के संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे भारतीय श्रद्धालु बिना वीजा के गुरुद्वारा दरबार साहिब आ सकेंगे। इस समझौते के तहत भारत से प्रतिदिन पांच हजार तीर्थयात्री यहां आ सकेंगे।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने अनुसार पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने भारत से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए हैं। वहीं लौटने के लिए एक निर्दिष्ट मार्ग होगा। रिपोर्ट के अनुसार संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) भारतीय सीमा बल को श्रद्धालुओं की यात्रा के 10 दिन पहले मंजूर की गई सूची सौंपेंगी।

इन तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा दरबार साहिब ले जाए जाने से पहले इनका पासपोर्ट स्कैन किया जाएगा। यदि किसी श्रद्धालु का पासपोर्ट काली सूची में पाया गया तो उसे आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार गलियारे में यात्रा के संचालन के लिए पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने दो सहायक निदेशक और एक उपनिदेशक सहित 169 निरीक्षक व उप निरीक्षक, कॉस्टेबल तथा महिला कॉस्टेबल नियुक्त किए हैं।

इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी रेंजर जीरो प्वाइंट पर पहुंचने के बाद प्रत्येक तीर्थयात्री से से 20 डॉलर लेंगे। मंजूरी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए 80 आव्रजन काउंटर बनाने के अलावा तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए दरबार साहिब से चार किलोमीटर दूर जीरो प्वाइंट पर एक आव्रजन कक्ष बनाया गया है।

गुरुद्वारा दरबार साहिब में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष बिताए थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर करतारपुर गुरुद्वारे का उद्घाटन करेंगे। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तानमोदी सरकारइमरान खानपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील