लाइव न्यूज़ :

करोल बाग हादसे में बड़ा खुलासा, अर्पित पैलेस होटल के आपातकालीन द्वार पर लगा था ताला!

By भाषा | Updated: February 12, 2019 17:22 IST

मध्य दिल्ली के करोल बाग स्थित एक होटल में मंगलवार(12 फरवरी) सुबह भीषण आग लगने से एक बच्चे सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 35 लोग घायल हो गए हैं।

Open in App

केन्द्रीय मंत्री के जे अल्फोंस ने मंगलवार को कहा कि करोलबाग के जिस अर्पित पैलेस होटल में भीषण आग लगी उसका आपातकालीन द्वार ‘‘बहुत संकरा’’ था और उस पर ताला भी लगा था। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में हुई इस दुर्घटना में 17 लोगों की जान चली गई।

घटनास्थल का दौरा करने के बाद मंत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि नियमों का उल्लंघन हुआ है। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि होटल के अंदर लकड़ी के कई ढांचे थे जिनसे आग को फैलाने में मदद मिलने की आशंका है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मैं आपातकालीन द्वार के पास गया तो मैंने देखा कि इस पर बीती रात ताला लगा था। यह बहुत संकरा भी था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर तौर पर, अगर लोग आपातकालीन द्वार पर आए भी होते तो वे बच नहीं सकते थे क्योंकि यह बहुत संकरा था और इस पर ताला भी लगा था।’’ 

अल्फोंस ने कहा कि उन्होंने महापौर से बात करके यह पता करने को कहा है कि सभी नियमों का पालन हो रहा था या नहीं और अगर होटल प्रबंधन द्वारा कोई लापरवाही बरती गई तो तत्काल कार्रवाई की जाए।

मध्य दिल्ली के करोल बाग स्थित एक होटल में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से एक बच्चे सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो वे लोग भी शामिल हैं जो जान बचाने के लिए इमारत से कूद गए थे। हादसे में अन्य 35 लोग घायल भी हुए हैं। आग तड़के साढ़े तीन बजे करोल बाग में गुरुद्वारा रोड स्थित होटल अर्पित पैलेस की दूसरी मंजिल पर लगी। होटल में कई लोग उस समय सोए हुए थे जिस कारण वे फंस गए।

टॅग्स :दिल्लीअग्नि दुर्घटनाभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया