लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, पांच दिसंबर को होगी वोटिंग

By भाषा | Updated: September 28, 2019 03:49 IST

आयोग ने राज्य विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये गये 17 विधायकों की उच्चतम न्यायालय में लंबित याचिका पर सुनवाई का हवाला देते हुये कहा कि परिवर्तित उपचुनाव कार्यक्रम के तहत 11 नवंबर को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे परिवर्तित उपचुनाव कार्यक्रम के तहत 11 नवंबर को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। पांच दिसंबर को मतदान और नौ दिसंबर को मतगणना होगी।

चुनाव आयोग ने कर्नाटक में विधानसभा की 15 सीटों पर उपचुनाव के लिये शुक्रवार को नयी तारीखों की घोषणा करते हुये 21 अक्तूबर के स्थान पर अब पांच दिसंबर को मतदान कराने का फैसला किया है। आयोग द्वारा जारी नयी अधिसूचना के मुताबिक इन सीटों पर उपचुनाव के लिये पांच दिसंबर को मतदान और नौ दिसंबर को मतगणना होगी।

आयोग ने राज्य विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये गये 17 विधायकों की उच्चतम न्यायालय में लंबित याचिका पर सुनवाई का हवाला देते हुये कहा कि परिवर्तित उपचुनाव कार्यक्रम के तहत 11 नवंबर को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। आयोग ने स्पष्ट किया कि पहले घोषित उपचुनाव कार्यक्रम के तहत जिन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिये, उनके नामांकन, परिवर्तित उपचुनाव कार्यक्रम के तहत भी मान्य होंगे।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय में 22 अक्तूबर को सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत ने तब तक इस मामले में फैसला सुनाने का भरोसा जताया है। परिवर्तित उपचुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर और नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 21 नवंबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 19 नवंबर को की जायेगी। इसके बाद पांच दिसंबर को मतदान और नौ दिसंबर को मतगणना के बाद 11 दिसंबर तक उपचुनाव प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा।

टॅग्स :उपचुनावकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह