लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा सरकार सिलेबस से नहीं हटाएगी टीपू सुल्तान से जुड़े चेप्टर, BJP विधायक ने कहा था- उन्होंने किया था जनसंहार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 21, 2020 13:48 IST

टीपू सुल्तान का जन्म कर्नाटक के देवनाहल्ली (यूसुफाबाद) में हुआ था। उनका पूरा नाम सुल्तान फतेह अली खान शाहाब था। वह मैसूर राज्य के शक्तिशाली शासक थे। उनके पिता का नाम हैदर अली और माता का नाम फकरुन्निसा था। उनके पिता मैसूर साम्राज्य के सेनापति थे, जो अपनी ताकत से 1761 में मैसूर साम्राज्य के शासक बने।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक की बीजेपी सरकार पाठ्यपुस्तकों में मौजूद टीपू सुल्तान से जुड़े अध्यायों को नहीं हटाएगी। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार एक समिति बनाएगी जो टीपू के सकारात्मक और नकारत्मक पहलुओं को जोड़ने पर विचार करेगी।

कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पाठ्यपुस्तकों में मौजूद टीपू सुल्तान से जुड़े अध्यायों को नहीं हटाएगी। मैसूर के 18वीं शताब्दी के राजा टीपू सुल्तान के अध्यायों को अगले शैक्षणिक वर्ष (2020-21) में भी पाठ्यपुस्तकों रखा जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार एक समिति बनाएगी जो टीपू के सकारात्मक और नकारत्मक पहलुओं को जोड़ने पर विचार करेगी।

राज्य के शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने कहा कि आने वाले शैक्षणिक वर्ष में पाठ्यपुस्तकों से टीपू सुल्तान के अध्यायों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, लेकिन हमने एक व्यापक समिति बनाने का फैसला लिया है जो टीपू के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पक्षों पर गहन विचार करेगी और अपना निर्णय देगी।

येदियुरप्पा सरकार ने किया समिति का गठन

इससे पहले कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार की ओर से टीपू सुल्तान से जुड़े अध्यायों की समीक्षा के लिए गठित विशेषज्ञ समिति गठित की थी, जिसने अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की थी कि 18वीं सदी के मैसूर के शासक को स्कूली पाठ्यक्रमों में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।  समिति ने बीजेपी विधायक अप्पाचू राजन के आरोपों की भी जांच की थी और कहा था कि उनके आरोपों के पक्ष में पर्याप्त सबूत नहीं मिले। राजन ने दावा किया था कि टीपू सुल्तान ने कोडागू जिले में जनसंहार किया था। 

जानिए कौन थे टीपू सुल्तान?

टीपू सुल्तान का जन्म कर्नाटक के देवनाहल्ली (यूसुफाबाद) में हुआ था। उनका पूरा नाम सुल्तान फतेह अली खान शाहाब था। वह मैसूर राज्य के शक्तिशाली शासक थे। उनके पिता का नाम हैदर अली और माता का नाम फकरुन्निसा था। उनके पिता मैसूर साम्राज्य के सेनापति थे, जो अपनी ताकत से 1761 में मैसूर साम्राज्य के शासक बने। टीपू को मैसूर का शेर कहा जाता था। बताया जाता है कि उनकी गिनती एक विद्वान, शक्तिशाली और योग्य कवियों में होती थी। टीपू सुल्तान की अंग्रेजों से मुकाबला करते हुए 4 मई, 1799 को मौत हो गई थी। वहीं, उनके चरित्र के सम्बंध में विद्वानों ने काफी मतभेद हैं। कई अंग्रेज विद्वानों ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें अत्याचारी और धर्मान्त बताया है, जबकि भारतीय इतिहासकारों ने उन्हें काफी चतुर, होशियार और तेज-तर्रार लिखा है, जिनकी नजर में सारे धर्म बराबर थे।   

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है