लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः सिद्धरमैया को विधानसभा में विश्वासमत जीतने का भरोसा, भाजपा ने अपने विधायकों को जुटाकर रिसॉर्ट पहुंचाया!

By भाषा | Updated: July 13, 2019 05:41 IST

रिष्ठ कांग्रेसी नेता सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार द्वारा विश्वास मत हासिल किये जाने का फैसला दोनों सत्ताधारी सहयोगियों द्वारा लिया गया है और कहा कि उनके पास जरूरी आंकड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे16 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद सरकार गिरने के कगार पर है लेकिन कुमारस्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा में घोषणा की कि वह विश्वास मत हासिल करना चाहेंगे। सत्ताधारी गठबंधन बहुमत कैसे हासिल करेगा, इस सवाल पर सिद्धरमैया ने कहा, “आप इसका खुलासा कैसे कर सकते हैं?

बेंगलुरु, 12 जुलाई: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार द्वारा विश्वास मत हासिल किये जाने का फैसला दोनों सत्ताधारी सहयोगियों द्वारा लिया गया है और कहा कि उनके पास जरूरी आंकड़े हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता ने यह भी कहा कि वह रोशन बेग को छोड़कर असंतुष्ट पार्टी विधायकों से बात कर रहे हैं। बेग के पार्टी से निलंबित होने की वजह से उनसे बात नहीं की जा रही है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि कल यहां चर्चा के बाद हमनें यह (विश्वास मत का) फैसला लिया। सत्ताधारी गठबंधन के 16 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद सरकार गिरने के कगार पर है लेकिन कुमारस्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा में घोषणा की कि वह विश्वास मत हासिल करना चाहेंगे। एक सवाल के जवाब में सिद्धरमैया ने कहा कि जरूरी आंकड़े या भरोसा न होने पर कोई भी विश्वास मत हासिल करने की पहल नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “हमें भरोसा है, इसलिये हम विश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं।”

सत्ताधारी गठबंधन बहुमत कैसे हासिल करेगा, इस सवाल पर सिद्धरमैया ने कहा, “आप इसका खुलासा कैसे कर सकते हैं? यह आपको तब पता चलेगा जब विश्वास मत का प्रस्ताव लाया जाएगा। यह कैसे होगा, कौन मौजूद रहेगा इन चीजों का खुलासा अभी नहीं किया जा सकता।”

एक सवाल के जवाब में उन्होंने भाजपा के कथित तख्तापलट अभियान के पलटवार के तौर पर जवाबी-अभियान चलाए जाने की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अभियानों में विश्वास नहीं रखती। उन्होंने इस मामले में न्यायालय द्वारा दिये गए यथास्थिति के आदेश पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सिद्धरमैया ने हालांकि यह जरूर कहा कि विधानसभा अध्यक्ष दल-बदल विरोधी कानून के तहत विधायकों की अयोग्यता पर फैसला लेने के लिये सक्षम है।

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेकुलर)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल