लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः 20 छात्रों को क्लास में नमाज की इजाजत देने पर हेड मिस्ट्रेस सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिया दिलचस्प तर्क

By आजाद खान | Updated: January 29, 2022 09:13 IST

कर्नाटक स्कूली शिक्षा विभाग का कहना है कि इससे शैक्षणिक व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और इससे शैक्षिक संस्थानों की प्रगति भी नहीं हो सकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के स्कूल हेड मिस्ट्रेस पर क्लास में नमाज पढ़ने की इजाजत देने का आरोप लगा है।इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। इस आरोप में टीचर को सस्पेंड भी कर दिया गया है।

कोलार: कोलार के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा करीब 20 बच्चों को क्लास में ही नमाज पढ़ने की इजाजत देना भारी पड़ गया है। इस पर कार्रवाई करते हुए कर्नाटक में स्कूली शिक्षा विभाग ने उस टीचर को निलंबित कर दिया है। विभाग ने इसके लिए अजीब तर्क भी दिया है। टीचर के निलंबन पर बोलते हुए विभाग ने कहा कि शिक्षक द्वारा इस तरीके का हरकत से बच्चों में अलगाववाद की भावना विकसित होती है। इसलिए टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। यही नहीं टीचर को बिना इजाजत जिला भी नहीं छोड़ने की बात कही गई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, कोलार जिले के सोमेश्वरपाल्या में बालचेंगप्पा कन्नड़ मॉडल हाई स्कूल की हेड मिस्ट्रेस एस एम उमादेवी पर क्लास में ही नमाज पढ़ने की इजाजत देने का आरोप लगा है। इस आरोप के बाद विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि हेड मिस्ट्रेस ने स्कूल के एक क्लास में करीब 20 छोत्रों को नमाज पढ़ने की अनुमति दी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

क्या तर्क है विभाग का

कर्नाटक स्कूली शिक्षा विभाग ने इस निलंबन पर अलग ही तर्क दिया है। विभाग का कहना है कि एक शिक्षक का फर्ज है कि वो छात्रों के अंगर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को विकसित करें। लेकिन टीचर द्वारा ऐसे कार्य से छात्रों में अलगाववाद की भावना पलपेगी। यही नहीं विभाग ने आगे कहा कि स्कूल के अंदर धार्मिक सहिष्णुता, और परंपराओं का पालन होना चाहिए। बता दें कि विभाग ने कर्नाटक सिविल कांडक्ट रूल्स 1966 के खिलाफ टीचर पर कार्रवाई की है और शिक्षक को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। 

टॅग्स :कर्नाटकBoardसोशल मीडियावायरल वीडियोsocial mediaViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील