लाइव न्यूज़ :

फूल विक्रेता उस समय रह गया हैरान, जब पत्नी के बैंक अकाउंट में अचानक आए 30 करोड़ रुपये, बैंककर्मियों के भी उड़े होश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 17:29 IST

Karnataka: बैंक अधिकारियों ने दो दिसंबर को उनके घर का दरवाजा खटखटाया और बताने को कहा कि उनके खाते में इतनी राशि कैसे आयी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में चन्नापटना कस्बे का एक फूल विक्रेता तब हैरान रह गया जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी के बैंक खाते में 30 करोड़ रुपये आए हैं।सईद मलिक बुरहान के साथ यह वाकया तब हुआ जब वह परिवार की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे थे। 

कर्नाटक में चन्नापटना कस्बे का एक फूल विक्रेता तब हैरान रह गया जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी के बैंक खाते में 30 करोड़ रुपये आए हैं। सईद मलिक बुरहान के साथ यह वाकया तब हुआ जब वह परिवार की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे थे। 

खबरों के मुताबिक, बैंक अधिकारियों ने दो दिसंबर को उनके घर का दरवाजा खटखटाया और बताने को कहा कि उनके खाते में इतनी राशि कैसे आयी। बुरहान ने कहा, ‘‘दो दिसंबर को वे हमारे घर की तलाशी लेने आए। उन्होंने बस इतना बताया कि मेरी पत्नी (रेहाना) के खाते में भारी रकम जमा की गयी है और मुझे आधार कार्ड के साथ पत्नी के संग आने को कहा गया।’’ 

बुरहान ने दावा किया कि बैंक कर्मचारियों ने एक दस्तावेज पर दस्तखत करने के लिए उन पर बहुत दबाव बनाया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बुरहान को याद आया कि उन्होंने एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए साड़ी खरीदी थी जिसके बाद कार जीतने के कारण उनसे बैंक के विवरण मांगे गए थे। 

उन्होंने कहा कि उसके बाद हम भटकते रहे कि कैसे हमारे खाते में रकम आएगी। हमारे खाते में 60 रुपये ही थे, लेकिन अचानक इतना धन आ गया। हम समझ ही नहीं पाए। बुरहान ने कहा कि उन्होंने आयकर विभाग के समक्ष एक शिकायत दर्ज करायी। 

उनका दावा है कि विभाग शुरूआत में जांच करने को इच्छुक नहीं था। शिकायत के आधार पर रामनगर जिले में चन्नापटना शहर की पुलिस ने आईपीसी के तहत जालसाजी और ठगी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामले दर्ज किए। 

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने कई बार वित्तीय लेनदेन किए थे जिसके बारे में बुरहान को पता नहीं था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हम इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि किस मकसद से ये भुगतान हुआ। जो भी इसके पीछे होगा हम उसे गिरफ्तार करेंगे।’’

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल