लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः मंगलुरु प्रदर्शन में मृतकों के परिवार को 10-10 लाख का मुआवजा, सीएम येदियुरप्पा ने हिंसा की जांच का आश्वसान दिया

By भाषा | Updated: December 22, 2019 11:38 IST

सीएम ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान इस तटीय शहर में हुई हिंसा की जांच करायी जाएगी जिसमें पुलिस की गोलीबारी में दो व्यक्ति मारे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देनिषेधाज्ञा के बावजूद बृहस्पतिवार को मंगलुरू में प्रदर्शन हिंसक हो गया था। येदियुरप्पा ने गोलीबारी में मारे गए दो व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंगलुरु में प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत की जांच का आश्वासन दिया है। सीएम ने मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे का भी ऐलान किया। सीएम ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान इस तटीय शहर में हुई हिंसा की जांच करायी जाएगी जिसमें पुलिस की गोलीबारी में दो व्यक्ति मारे गए थे। येदियुरप्पा ने यहां लगे कर्फ्यू में ढील दिये जाने की घोषणा की। 

मंगलुरू में बृहस्पतिवार को हुई हिंसा के बाद शहर के दौरे पर आये मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने शांति की अपील की और यह भी कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिवारों को कानून के प्रावधानों के अनुसार मुआवजा देने का निर्देश दिया है। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी चाहते हैं कि कर्फ्यू हट जाए। मैंने अधिकारियों और गृह मंत्री के साथ चर्चा की है और आज अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक इसमें ढील दी जाएगी, रात के समय कर्फ्यू जारी रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कल पूरे दिन के लिए कर्फ्यू हटाया जाएगा लेकिन रात के समय कर्फ्यू जारी रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार को कर्फ्यू हटा लिया जाएगा लेकिन धारा 144 जारी रहेगी।’’ उन्होंने कहा कि लोग क्रिसमस या हिंदू..मुस्लिम का कोई भी त्योहार बिना किसी बाधा के मना सकते हैं।’’ 

निषेधाज्ञा के बावजूद बृहस्पतिवार को मंगलुरू में प्रदर्शन हिंसक हो गया था। पुलिस ने शुरू में शहर के हिस्सों में कर्फ्यू शुक्रवार रात तक के लिए लगाया था और बाद में उसे 22 दिसम्बर आधी रात तक पूरे मंगलुरू कमिश्नरेट सीमा तक बढ़ा दिया था। येदियुरप्पा ने यहां पहुंचने पर गोलीबारी में मारे गए दो व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और ईसाई एवं मुस्लिम समुदायों के प्रतिनिधियों, नेताओं और अधिकारियों के साथ भी बैठक की।

टॅग्स :कर्नाटककैब प्रोटेस्टबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील