लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सड़क परिवहन निगमः ड्राइवरों और कंडक्टरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से बस सेवा प्रभावित, सीएम बोले- नहीं तो एस्मा लगाएंगे

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:48 IST

Karnataka Road Transport Corporation: आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण राज्य में कई विश्वविद्यालयों ने परीक्षाएं टाल दी हैं.

Open in App
ठळक मुद्देनिजी बस, कैब और अन्य परिवहन सेवाएं शहर में चल रही हैं.मेट्रो ने सुबह 7 बजे से रात 9 बजे के बीच फेरे बढ़ाने का फैसला किया है.दूर दराज के क्षेत्रों में और कार्यालय जाने वाले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए.

Karnataka Road Transport Corporation: कर्नाटक में बुधवार को वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) के ड्राइवरों और कंडक्टरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने से राज्य के अधिकतर हिस्सों में बस सेवा प्रभावित हुई. शहर में बसअड्डों पर यात्री फंसे रहे.

बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) की बसें सड़कों पर नहीं दिखीं. राज्य के विभिन्न हिस्सों से भी ऐसी ही खबरें आई हैं. बेंगलुरु समेत कई शहरों में मंगलवार दोपहर से बस सेवाएं प्रभावित हुईं, क्योंकि ड्राइवरों और कंडक्टरों ने दूसरी पाली में काम नहीं करने का फैसला किया था. दूर दराज के क्षेत्रों में और कार्यालय जाने वाले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए.

आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण राज्य में कई विश्वविद्यालयों ने परीक्षाएं टाल दी हैं. आंदोलन के कारण लोगों को हो रही असुविधा को दूर करने के मकसद से सरकार ने निजी परिवहन संचालकों की सेवाएं लेकर वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया है तथा कुछ और ट्रेनों की सेवाएं लेने का प्रयास किया है. निजी बस, कैब और अन्य परिवहन सेवाएं शहर में चल रही हैं. मेट्रो ने सुबह 7 बजे से रात 9 बजे के बीच फेरे बढ़ाने का फैसला किया है.

बीएमटीसी, कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी), उत्तरी पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी) और उत्तर पूर्वी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनईकेआरटीसी) के कर्मियों ने कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन कर्मचारी लीग के बैनर तले 7 अप्रैल से हड़ताल का आह्वान किया है.

छठा वेतन आयोग के तहत वेतनमान की मांग: सरकार द्वारा आरटीसी कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग के तहत वेतनमान लागू नहीं किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं. सरकार ने हड़ताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर आगाह किया है और कर्मचारियों के साथ किसी तरह की वार्ता से भी इनकार किया है इसके बावजूद कर्मचारियों ने हड़ताल करने का फैसला किया. सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि परिवहन कर्मियों के लिए छठे वेतन आयोग को लागू करना संभव नहीं है. हालांकि अंतरिम राहत के तौर पर वेतन में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी देने पर वह राजी है.

स्थिति पर निर्भर करेगा एस्मा लगाना: येदियुरप्पा

राज्य भर में सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल से बस सेवा प्रभावित होने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने बुधवार को संकेत दिया कि आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लगाने का फैसला स्थिति पर निर्भर करेगा. लोगों को हो रही असुविधा का हवाला देते हुए उन्होंने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की.

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि हड़ताल के पीछे कुछ लोगों के 'स्वार्थी इरादे' हैं. येदियुरप्पा ने कहा, ''हमने उनकी (कर्मचारियों) नौ मांगों में से आठ को पूरा कर दिया है, इसके बावजूद वे जिद पर अड़े हुए हैं और बसें रोक दी हैं तथा जनता के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं.''

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया