लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सियासी संकट: मुंबई में ठहरे बागी विधायकों ने जान का खतरा बताया, डीके शिवकुमार को रोकने के लिए कहा

By भाषा | Updated: July 10, 2019 10:01 IST

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने कर्नाटक के मंत्री डी के शिवकुमार को उस होटल में प्रवेश करने से रोका जहां बागी विधायक ठहरे हुए हैं। धमकी देने का कोई सवाल नहीं है, हम एक दूसरे से प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं- डीके शिवकुमार

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के जल संसाधन मंत्री डी के शिवकुमार मुंबई के एक आलीशान होटल में रह रहे प्रदेश सरकार के बागी विधायकों को मनाने की अंतिम कोशिश करने बुधवार सुबह यहां पहुंचे। मुंबई पहुंचने के बाद शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुंबई पुलिस अथवा अन्य बलों को पहले तैनात होने दीजिए। हम यहां अपने दोस्तों से मिलने आये हैं । हम एक साथ राजनीति में आये थे और एक साथ जायेंगे।’’

कर्नाटक में सत्तारूढ़ गठबंधन के 12 विधायक, प्रदेश की एच डी कुमारस्वामी की गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने और विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद, शनिवार से ही यहां के एक होटल में रह रहे हैं । इन विधायकों में से सात कांग्रेस के, तीन जद एस के जबकि दो विधायक निर्दलीय हैं। आधी रात को दस विधायकों ने पुलिस को पत्र लिख कर जान का खतरा बताया था और उनसे आग्रह किया कि जिस होटल में वे ठहरे हुए हैं वहां शिवकुमार को प्रवेश करने से रोका जाए। 

बुधवार सुबह मुंबई पुलिस ने कर्नाटक के मंत्री डी के शिवकुमार को उस होटल में प्रवेश करने से रोका जहां बागी विधायक ठहरे हुए हैं। डीके शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि मैंने यहां एक कमरा बुक किया है। मेरे दोस्त यहां रह रहे हैं। छोटी सी समस्या है और हमें बातचीत करनी है। हम तुरंत तलाक के लिए नहीं जा सकते। धमकी देने का कोई सवाल नहीं है, हम एक दूसरे से प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं।

राज्यपाल से मिलेंगे येदियुरप्पा

बीजेपी की प्रदेश इकाई के प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने कहा, 'मैंने अपने विधायकों से चर्चा की है और हमने बहुमत खो चुके मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के इस्तीफे की मांग को लेकर सुबह 11 बजे गांधी मूर्ति के सामने प्रदर्शन करने का फैसला किया है।' सूत्रों के अनुसार, येदियुरप्पा के बुधवार को राजभवन में राज्यपाल वजूभाई वाला से मुलाकात करने की संभावना है।

टॅग्स :कर्नाटक पॉलिटिकल क्राइसेसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब