लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु का चौंकाने वाला मामला, 3000 से ज्यादा कोरोना मरीज हैं 'लापता', खोजने में जुटे अधिकारी

By विनीत कुमार | Updated: July 26, 2020 09:23 IST

कर्नाटक में पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस बीच बेंगलुरु को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार करीब 3338 कोरोना मरीज लापता है। ये कहां हैं, इस बारे मेंं किसी को जानकारी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में कोरोना के 3000 से ज्यादा मरीज 'लापता', विभागों को नहीं मालूम कि कहां है ये मरीज'लापता' कोरोना मरीजों को खोजने की कोशिश जारी, अधिकारियों के अनुसार गलत फोन नंबर और पता दिया था इन लोगों ने

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में तकरीबन 3338 कोरोना संक्रमित ऐसे मरीज हैं जिनका पता नहीं लगाया जा सका है। इन्हें खोजने के लिए सर्च अभियान जारी है। ये जानकारी अधिकारियों ने दी है। ये संख्या शहर में अब तक कोरोना संक्रमण के आए कुल मामलों का करीब 7 प्रतिशत है।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 15 दिनों में बेंगलुरु में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। पिछले 14 दिनों में संक्रमितों की संख्या में करीब 27 हजार की वृद्धि हुई है। ये भी अहम है कि कर्नाटक में अब तक आए कुल कोरोना मामलों में करीब आधे बेंगलुरु से ही हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों के अनुसार बहुत कोशिशों के बावजूद लापता कोरोना मरीजों के बारे में पता नहीं चल सका है। ब्रुहत बेंगलुरु महानगरपालिक (बीबीएमपी) के कमिश्नर एन मंजुनाथ प्रसाद ने बताया, 'हमने कुछ कोरोना मरीजों का पता पुलिस की मदद से लगाया है लेकिन 3388 अभी भी लापता हैं। कुछ ने इसमें गलत मोबाइल नंबर और पते की जानकारी दी थी। रिजल्ट पॉजिटिव आने के बाद ये सभी गायब हैं।'

स्वास्थ्य विभागों का कहना है कि उनके पास इन लापता मरीजों के बारे में पता लगाने का कोई साधन नहीं है। ये भी पता नहीं चल सका है कि पॉजिटिव आए इन लोगों ने खुद को क्वारंटाइन किया भी है या नहीं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ. अश्वत नारायण ने कहा, 'हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि सभी संक्रमित व्यक्तियों का पता चल सके और इन्हें क्वारंटाइन किया जाए। हम इस काम को प्राथमिकता दे रहे हैं ताकि इनका जल्द पता लगाया जा सके।'

बता दें कि कर्नाटक में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 5,072 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 5,072 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक 90,942 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वहीं इस अवधि में संक्रमण से 72 लोग की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या 1,796 हो गई है।

राज्य में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 1,796 लोग की मौत हुई है। शनिवार को 2,403 लोग को इलाज के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। विभाग के अनुसार, शनिवार को कुल 5,072 नए मामलों में से 2,036 अकेले बेंगलुरु सदर से आए हैं। इससे पहले राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा 5,030 मामले 23 जुलाई को आए थे। राज्य में फिलहाल 55,388 लोग का इलाज चल रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकर्नाटककोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो