लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के बाद आज से कर्नाटक में लगा नाइट कर्फ्यू, 2 जनवरी तक रात 10 से सुबह 6 बजे तक रहेगा लागू

By भाषा | Updated: December 23, 2020 15:22 IST

कोरोना वायरस के नए प्रकार को देखते भारत पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। इसे लेकर कर्नाटक सरकार भी सतर्क हो गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार ने राज्य में रात का नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया हैकर्फ्यू आज से 2 जनवरी तक लागू रहेगाइसकी अवधी 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होगी

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को बताया कि राज्य सरकार ने कोविड-19 के नए स्वरूप (स्ट्रेन) के संक्रमण को काबू करने के लिए बुधवार रात से दो जनवरी तक रात्रि कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर, कोविड-19 के लिए राज्य की तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद यह घोषणा की।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोविड-19 वायरस के नए स्वरूप के कारण और भारत सरकार एवं तकनीकी सलाहकार समिति की सलाह के अनुसार, आज (बुधवार) से दो जनवरी, 2021 तक रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया गया है।’’ येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘यह पूरे राज्य में लागू रहेगा।.. मैं सभी लोगों के अपील करता हूं कि वे कोविड-19 के नए स्वरूप के संक्रमण को रोकने में सहयोग करें।’’ इससे पहले सुधाकर ने टीएसी सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी रात्रि कर्फ्यू लागू करने की सोमवार को घोषणा की गई थी।

येदियुप्पा ने कहा कि विदेशों से राज्य में आने वाले लोगों को कोविड-19 संबंधी जांच रिपोर्ट लानी होगी, जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो और यह जांच राज्य आने से 72 घंटे पहले ही कराई गई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हवाईअड्डे पर जांच के लिए सभी प्रबंध करा दिए गए हैं और स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सुबह छह से रात 10 बजे तक सभी गतिविधियां सामान्य रूप से चलेंगी और रात 10 बजे के बाद किसी को बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज खोले जाने के बारे में पहले ही चर्चा की जा चुकी है और बताया जा चुका है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए स्कूल एक जनवरी से खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम दो दिन में बताएंगे कि स्थिति में कोई बदलाव आता है या नहीं। फिलहाल, कक्षाएं एक जनवरी से चालू होंगी।’’  (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब