लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कर्नाटक ने इन 4 राज्यों से लोगों के प्रवेश पर लगाई रोक, हर रविवार को राज्य में होगा सम्पूर्ण लॉकडाउन

By सुमित राय | Updated: May 18, 2020 16:05 IST

कर्नाटक सरकार ने कहा कि 31 मई तक गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु के किसी शख्स को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कर्नाटक सरकार ने लॉकडाउन 4 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है।कर्नाटक ने महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और तमिलनाडु से आने वाले लोगों के कर्नाटक में प्रवेश पर रोक लगाई है।कर्नाटक सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान हर रविवार को राज्य में पूर्ण बंदी का फैसला किया है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कर्नाटक सरकार ने लॉकडाउन 4 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है और इसमें चार राज्यों से आने वाले लोगों के राज्य में प्रवेश पर बैन लगा दिया है। कर्नाटक ने महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और तमिलनाडु से आने वाले लोगों के कर्नाटक में प्रवेश पर रोक लगाई है, जो इस समय कोरोना वायरस महामारी की चपेट में सबसे ज्यादा हैं।

इसके अलावा कर्नाटक सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान हर रविवार को राज्य में पूर्ण बंदी का फैसला किया है। इस दौरान, सिर्फ जरूरी सेवाओं की अनुमति होगी। इसके साथ ही सरकार ने कहा कि मंगलवार से पार्क खुलेंगे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बताया, "कर्नाटक में सिर्फ सड़क राज्य परिवहन निगम की बसें और प्राइवेट बसें ही चलेंगी। कंटेनमेंट जोन्स में लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा और अन्य क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों अनुमति दी जाएगी। रविवार को पूरे राज्य में पूरी तरह लॉकडाउन रहा करेगा।"

येदियुरप्पा ने आगे कहा, "सभी दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। सभी ट्रेनों को राज्य के भीतर चलने की अनुमति दी जाएगी। हमने 31 मई तक गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु के लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं देने का फैसला लिया है।"

कर्नाटक में 1147 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के अनुसार कर्नाटक में अब तक 1147 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 37 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में अब तक 509 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में रविवार शाम 5 बजे से आज दोपहर 12 बजे तक 84 नए मामले सामने आए, कुल सक्रिय मामलों की संख्या 672 तक पहुंच गई।

महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में तेजी से बढ़ें हैं मामले

बता दें कि महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में 33053 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 1198 लोगों की मौत हो चुकी है और 7688 लोग ठीक हुए हैं। वहीं गुजरात में अब तक 11379 लोग कोरोना से संक्रमित हैं और 659 लोगों की जान जा चुकी है और 4499 लोग ठीक हुए हैं। जबकि तमिलनाडु में 11224 लोग कोरोना से पीड़ित हैं, जिसमें से 78 लोगों की मौत हो चुकी है और 4172 लोग ठीक हुए हैं।

देशभर में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 96 हजार से ज्यादा लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 96169 आ चुके हैं, जिसमें से 3029 लोगों की मौत हो चुकी है और 36823 लोग ठीक भी हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी देशभर में 56316 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया