लाइव न्यूज़ :

Anti-Conversion Bill: कर्नाटक विधान परिषद ने धर्मांतरण विरोधी विधेयक को किया पारित

By रुस्तम राणा | Updated: September 15, 2022 20:09 IST

ऊपरी सदन में लंबित विधेयक के पारित होने के बाद, बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस साल मई में विधेयक को प्रभावी बनाने के लिए एक अध्यादेश जारी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देउच्च सदन में कांग्रेस के वॉक आउट करने के बाद पारित किया गया विधेयकइस साल मई में विधेयक को प्रभावी बनाने के लिए एक अध्यादेश जारी किया थाकांग्रेस ने धर्म परिवर्तन को "निजी मामला" और एक व्यक्ति की पसंद का अधिकार बताया

बेंगलुरु: कर्नाटक विधान परिषद ने गुरुवार को कांग्रेस के वॉक आउट के बाद धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार विधेयक, 2021 या धर्मांतरण विरोधी विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया। इससे पहले गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने विधेयक को उच्च सदन में पेश किया। पिछले साल दिसंबर में विधानसभा में पारित किया गया था, लेकिन बहुमत की कमी के कारण परिषद में पेश नहीं किया गया था।

ऊपरी सदन में लंबित विधेयक के पारित होने के बाद, बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस साल मई में विधेयक को प्रभावी बनाने के लिए एक अध्यादेश जारी किया था। इस मामले पर सत्ता पक्ष और विपक्षी खेमे दोनों के नेता सदन में बहस करते रहे हैं। ज्ञानेंद्र ने कहा कि हाल के दिनों में धर्मांतरण व्यापक हो गया है और प्रलोभन और बल के माध्यम से सामूहिक धर्मांतरण हुआ है, जिससे शांति भंग हुई है और विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच अविश्वास पैदा हुआ है।

उन्होंने कहा कि बिल किसी की धार्मिक स्वतंत्रता नहीं छीनता है और कोई भी अपनी पसंद के धर्म का पालन कर सकता है, लेकिन दबाव और लालच में नहीं।

कर्नाटक के कानून मंत्री जेसी मधु स्वामी ने कहा कि अधिनियम केवल जबरन धर्मांतरण को प्रतिबंधित करता है। स्वामी ने कहा, "हमने ऐसा कोई संशोधन नहीं किया है जो स्वयंसेवी धर्मांतरण को रोक सके। हमने जबरन धर्मांतरण को प्रतिबंधित करने के लिए संशोधन किए हैं। हम अपने धर्म की रक्षा कर रहे हैं, हम जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए यह विधेयक लाए हैं। हमने कहीं भी किसी की इच्छा को प्रतिबंधित नहीं किया है।" वहीं कांग्रेस की ओर से धर्म परिवर्तन को एक "निजी मामला" और एक व्यक्ति की पसंद का अधिकार बताया गया।

टॅग्स :कर्नाटकBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए