लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: BJP-JDS गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर आई कुमारस्वामी की प्रतिक्रिया, कही ये बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 9, 2023 14:58 IST

बीजेपी 20 से 22 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की सोच रही है। बताया जा रहा है कि 6 से 8 सीटों पर जेडीएस उम्मीदवार उतारने की बात हुई है। हालांकि जेडीएस नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने कहा है कि अभी तक सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देBJP-JDS गठबंधन पर जेडीएस नेता एच डी कुमारस्वामी का बयानकहा- सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुईकहा- कांग्रेस पिछले 2-3 महिनों से लोगों को लूट रही है

बेंगलुरु: BJP-JDS गठबंधन पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने कहा है कि अभी तक हमारे बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। हम बाद में देखेंगे कि आगे क्या करना है। हम साथ आ रहे हैं इस पर चर्चा क्यों हो रही है? क्योंकि हमें लोगों के बीच जाना है।

कुमारस्वामी ने कहा कि  लोगों को इसकी जरूरत है क्योंकि कांग्रेस पिछले 2-3 महीनों से लोगों को लूट रही है। राजनीतिक गतिविधियों को देखकर कांग्रेस डर गई है। इससे पहले भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य येदियुरप्पा ने कहा था कि चुनावी तालमेल के तहत जद(एस) कर्नाटक में 28 संसदीय क्षेत्रों में से चार पर चुनाव लड़ेगी। चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे येदियुरप्पा ने कहा, "भाजपा और जद(एस) के बीच तालमेल होगा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जद(एस) को चार लोकसभा सीट देने के लिए राजी हो गए हैं।"

बता दें कि बीजेपी 20 से 22 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की सोच रही है। बताया जा रहा है कि 6 से 8 सीटों पर जेडीएस उम्मीदवार उतारने की बात हुई है। ऐसी संभावना है कि लोकसभा चुनाव से पहले जिला पंचायत और तालुक पंचायत चुनाव से गठबंधन की शुरुआत हो जाएगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कर्नाटक की 28 सीटों में से 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार इतनी सीटों पर जीत का माहौल नहीं है। ऐसे में बीजेपी जेडीएस के साथ गठबंधन कर कर्नाटक में ज्यादा सीटें जीतने की योजना बना रही है। इस प्रकार, चुनाव में 28 निर्वाचन क्षेत्रों में से, भाजपा ने केवल उन 15 से 18 निर्वाचन क्षेत्रों पर अधिक जोर देने का फैसला किया है जो चुनाव जीतेंगे, शेष निर्वाचन क्षेत्रों को जेडीएस के लिए छोड़ दिया है।

इस गठबंधन को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी आई है।  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया  ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) के बीच चुनावी समझौते से चिंतित नहीं हैं और लोग कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेंगे। बीजेपी-जेडीएस गठबंधन पर पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर की प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने कहा कि दो असहाय लोग हमेशा एक साथ आते हैं, एक तरफ जेडीएस कमजोर है और दूसरी तरफ बीजेपी कमजोर है। ऐसे में दोनों के लिए गठबंधन अपरिहार्य है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में दोनों एक दूसरे से लड़े थे और अब फिर से गठबंधन की बात कर रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस का उदय हो रहा है। बीजेपी के कई नेता कांग्रेस का रुख कर चुके हैं।

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीएचडी देवगौड़ाBJPलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना