लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कुमारस्वामी ने बीजेपी के साथ गठबंधन की खबरों की पुष्टि की, कहा- सीटों के बंटवारों पर अभी फैसला नहीं

By अनुभा जैन | Updated: September 10, 2023 18:34 IST

कुमारस्वामी ने शनिवार को बेंगलुरु में कहा कि जेडीएस पार्टी की बीजेपी के साथ गठबंधन पर बातचीत अभी शुरुआती चरण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीटों के बंटवारे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकुमारस्वामी ने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बयान पर प्रतिकिया दीबीएस येदियुरप्पा ने बीजेपी - जेडीएस गठबंधन की बात की थीकुमारस्वामी ने कहा- सीटों के बंटवारे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें बीएस ने कहा गया था कि बीजेपी-जेडीएस गठबंधन आगामी 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेगा और अधिकांश सीटों के आवंटन को अंतिम रूप दे दिया गया है।

कुमारस्वामी ने शनिवार को बेंगलुरु में कहा कि जेडीएस पार्टी की बीजेपी के साथ गठबंधन पर बातचीत अभी शुरुआती चरण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीटों के बंटवारे  पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। अभी भी कई चीजों पर चर्चा होनी बाकी है। विश्वास के साथ सम्मान बनाने की जरूरत है और ये महत्वपूर्ण कारक हैं।

कुमारस्वामी ने पुष्टि की कि जद (एस) और भाजपा 2024 में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए एक साथ आएंगे। कुमारस्वामी ने आगे कहा कि जब इतनी खराब सत्तारूढ़ सरकार होगी और जब कांग्रेस निर्दोष लोगों की मेहनत की कमाई लूट रही है तो निर्णय कर्नाटक के लोगों के हित में लिये जायेंगे। कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस सरकार अब भी सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है। जद (एस) पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद अंतिम निर्णयों पर अमल किया जाएगा।

इधर, बीजापुर विधायक बसाना गौड़ा पाटिल यतनाल ने मीडिया को बताया कि न केवल उन्हें बल्कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी समेत कई नेताओं को जद (एस) और भाजपा के बीच किसी गठबंधन के बारे में जानकारी नहीं है।बसाना गौड़ा पाटिल ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी डरी हुई है और बसवराज रायरेड्डी, बीआर पाटिल और बीके हरिप्रसाद जैसे उनके कई नेता कांग्रेस नेतृत्व से नाराज हैं। यहां कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को उसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा जैसा महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ हुआ था। पार्टी में सिर्फ शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले ही बचे हैं।

इस सब पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि दोनों पार्टियों का गठबंधन दिखाता है कि महज सत्ता के लिए क्षेत्रीय ढांचे की कोई विचारधारा नहीं है। यह कहना सही होगा कि जद(एस) भाजपा की ’बी टीम’ है। सीएम ने आगे कहा कि जनता दल के नाम में सेक्युलर है लेकिन पार्टी सांप्रदायिक लोगों के साथ एकजुट हो रही है। राष्ट्रपति द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज में मल्लिकार्जुन खड़गे को न बुलाए जाने पर सिद्धारमैया ने कहा कि यह ठीक नहीं है। कांग्रेस प्रमुख और राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में उन्हें (खड़गे को) आमंत्रित किया जाना चाहिये था।

टॅग्स :कर्नाटकलोकसभा चुनाव 2024एचडी कुमारस्वामीबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम