लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक हिजाब विवाद में सुप्रीम कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई, 3 जजों की बेंच पर लगी मुहर

By अंजली चौहान | Updated: January 23, 2023 13:17 IST

कर्नाटक में स्कूलों में होने वाली परीक्षाओं से पहले हिजाब बैन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग हुई मंजूर।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में शिक्षण संस्थानों में हिजाब बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर जल्द होगी सुनवाई।छात्राओं की परीक्षा होने के कारण मामले की जल्द सुनवाई का किया गया आग्रह।कोर्ट ने याचिकाकार्ता की मांग को माना और मामले के लिए 3 जजों की बेंच पर लगाई मुहर।

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनने को लेकर लगी रोक पर सुनवाई करने के लिए याचिका दायर की गई है। इस याचिका में की गई मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सहमति जताते हुए जल्द सुनवाई करने का निर्णय लिया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने इससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं को खारिज करने का फैसला सुनाया था, लेकिन एक याचिका पर सुनवाई करने का निर्णय किया गया। इस फैसले में हाईकोर्ट के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखा गया था। इसी मामले में वकील ने मांग की है कि कोर्ट जल्द से जल्द सुनवाई करें।

पिछले साल सितंबर में कोर्ट ने सुरक्षित रखा था फैसला

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 22 सितंबर को शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखने वाले कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को दलील को सुना और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

3 जजों की बेंच करेगी सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब मामले में वकील को आश्वासन देते हुए मामले की जल्द सुनवाई के लिए आदेश दिया है। साथ ही इस केस के लिए तीन जजों की बेंच को नियुक्त किया गया है। बता दें कि इस मामले में 10 दिनों तक चली लंबी बहस चली। याचिकाकर्ता की ओर से 21 वकील शामिल थे और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज और कर्नाटक के महाधिवक्ता प्रभुलिंग नवदगी ने प्रतिवादियों के लिए तर्क दिए।

इस मामले में याचिकाकर्ता वकील का कहना है कि परीक्षा शुरू होने वाली है और ये परीक्षा मुस्लिम छात्राएं भी देंगी। इस केस के कारण पहले ही उनका एक साल बर्बाद हो चुका है। ऐसे में अगर फैसला समय रहते हुए हो गया तो उन छात्राओं को परीक्षा देने में सहूलियत होगी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकर्नाटकहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी