लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने तबलीगी जमात के सदस्य के संबंध में ट्वीट करने पर आईएएस अधिकारी को दिया नोटिस

By भाषा | Updated: May 1, 2020 21:48 IST

वर्ष 1996 के आईएएस बैच के अधिकारी मोहम्मद मोहसिन तबलीगी जमात के सदस्य के संबंध में ट्वीट करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को उस आईएएस अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।जिन्होंने तबलीगी जमात के सदस्य द्वारा अन्य मरीजों के लिए प्लाज़्मा दान करने पर टिप्पणी की थी।

बेंगलुरु।कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को उस आईएएस अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जिन्होंने संक्रमण मुक्त हो चुके तबलीगी जमात के सदस्य द्वारा अन्य मरीजों के लिए प्लाज़्मा दान करने पर टिप्पणी की थी। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी मोहम्मद मोहसिन पिछले साल उस समय चर्चा में आए थे, जब अप्रैल में ओडिशा दौरे के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक के नाते उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करने की कोशिश की थी और चुनाव आयोग ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

मोहसिन ने 27 अप्रैल को ट्वीट किया था, ‘‘300 से अधिक तबलीगी नायक अकेले दिल्ली में अपना प्लाज़्मा देश के लिए दान कर रहे हैं। किसके लिए? गोदी मीडिया? वह इन नायकों द्वारा मानवता के लिए किए जा रहे कार्य को नहीं दिखाएगी।’’

वर्ष 1996 के आईएएस बैच के अधिकारी मोहसिन कर्नाटक काडर में हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में वह पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में बतौर सचिव कार्यरत हैं। राज्य सरकार ने कहा कि उनके ट्वीट को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

‘‘पीटीआई-भाषा’’को नोटिस की प्रति मिली है जिसमें सरकार ने कहा, ‘‘ इस ट्वीट को मीडिया में मिले प्रतिकूल प्रचार पर सरकार ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। कोविड-19 गंभीर मामला है और संवेदनशीलता इसमे शामिल है।’’ राज्य के वरिष्ठ नौकरशाह ने

‘‘पीटीआई-भाषा’’ से कहा, ‘‘ कर्नाटक सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह शक्तिशाली अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने से वह नहीं हिचकेगी अगर उनकी गतिविधियां ऐसे समय में समरसता को खराब करती है जब कोविड-19 के खिलाफ एकजुटता की जरूरत है।’’

गौरतलब है कि तबलीगी जमात उस समय चर्चा में आया जब सरकार के निर्देशों के विपरीत दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज में धार्मिक जमावड़ा हुआ और इसमें शामिल कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

टॅग्स :कर्नाटकतबलीगी जमातकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos