लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: सिविल सेवा परीक्षा में छात्राओं से कहा गया मंगलसूत्र उतारने को, मचा बवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 6, 2023 10:01 IST

कर्नाटक लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले अपना 'मंगलसूत्र' उतारने के लिए कहा गया।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में परीक्षा देने वाली विवाहित छात्राओं से 'मंगलसूत्र' उतारने के लिए कहा गयायह आदेश कर्नाटक लोक सेवा आयोग की परीक्षा में परीक्षकों द्वारा दिया गयाभाजपा विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने सरकार से पूछा कि क्या यह कदम "केवल हिंदुओं के लिए" है।

बेंगलुरु: कर्नाटक लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले अपना 'मंगलसूत्र' उतारने के लिए कहा गया।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार आयोग की ओर से विवाहित महिला प्रतियोगियों से मंगलसूत्र के अलावा गले में पहनी जाने वाली चेन, कान की बालियां, और पैर की अंगूठियां सहित शरीर पर मौजूद अन्य गहनों को भी उतारने के लिए भी कहा गया।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने पूछा कि क्या यह कदम "केवल हिंदुओं के लिए" है।

इस मामले में सबसे अहम और विवादित बात यह कही जा रही है कि कुछ विवाहित छात्राओं ने आरोप लगाया है कि परीक्षा कक्ष में उनसे तो मंगलसूत्र उतारने के लिए कहा गया था, लेकिन उनके साथ हिजाब पहनने वाली महिलाओं की अधिकारियों ने कथिततौर पर कोई खास जांच नहीं की और उन्हें अंदर परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दे दी।

इस घटना के संबंध में एक छात्रा ने कहा, "हिंदू संस्कृति में मंगलसूत्र को हटाने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन बावजूद मैंने परीक्षा कक्ष में जाने से पहले अपना मंगलसूत्र और पैर की अंगूठी उतार दी और उसके बाद ही अंदर गई। उन्हें उसी तरह से हिजाब पहन कर आने वाली महिलाओं की भी जांच करनी चाहिए थी और हमारी तरह जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने देना चाहिए था।''

जानकारी के मुताबिक आयोग की परीक्षा में इस तरह की सख्त हाल के घटनाक्रमों को देखते हुई है, जिसमें केईए परीक्षा में कुछ छात्रों को नकल करते हुए पकड़े जाने के कुछ दिनों बाद आया है। केईए विभिन्न बोर्डों और निगमों में पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करती है। उस परीक्षा में छात्रों के पास से ब्लूटूथ डिवाइस पकड़ा गया था।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम