लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक एक्जिट पोल: जानिए किन क्षेत्रों में कांग्रेस पड़ी भारी, कहां भाजपा रही आगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 10, 2023 19:55 IST

मध्य कर्नाटक, बेंगलुरु शहरी रीजन और हैदराबाद रीजन वो क्षेत्र हैं जहां कांग्रेस ने बाजी मारी है। भाजपा तटीय इलाके में आगे दिख रही है। बॉम्बे-कर्नाटक रीजन की 50 सीटों में से कांग्रेस को 28, बीजेपी को 21 और जेडीएस को एक सीट मिलती दिख रही है। ये लिंगायत बहुल क्षेत्र है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य कर्नाटक, बेंगलुरु शहरी रीजन और हैदराबाद रीजन में कांग्रेस पड़ी भारीभाजपा तटीय इलाके में आगे दिख रही हैएक्जिट पोल में मिल रही है कांग्रेस को बढ़त

Karnataka Assembly Election: कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। जी न्यूजऔर मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 79-94 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 25-33 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जा सकती हैं। टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में  कांग्रेस को 99 से 109 सीटें, भाजपा को 88से 98 सीटें, जेडीएस को 21-26 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

एशियानेट जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में कर्नाटक में भाजपा को बढ़त हासिल करने की संभावना जताई है। इसने, राज्य में भाजपा को 94 से 117 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 91 से 106 सीटें मिल सकती हैं।

आजतक एक्सिस माई इंडिया के एक्जिट पोल के अनुसार मध्य कर्नाटक में कांग्रेस को 23 में से 12 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी के खाते में 10 सीटें आ सकती हैं। बेंगलुरु शहरी रीजन में यहां की 28 में से 17 सीटें कांग्रेस की झोली में जा सकती हैं। बीजेपी को यहां से 10 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, जेडीएस के खाते में यहां भी 1 ही सीट जाती दिख रही है। कर्नाटक के हैदराबाद रीजन की बात की जाए तो कांग्रेस को 40 में से 32 सीटें मिल सकती है। भाजपा के खाते में 7 सीटें जाने का अनुमान है। वहीं, जेडीएस को यहां से भी 1 सीट मिल सकती है। बॉम्बे-कर्नाटक रीजन की 50 सीटों में से कांग्रेस को 28, बीजेपी को 21 और जेडीएस को एक सीट मिलती दिख रही है। ये लिंगायत बहुल क्षेत्र है।

यानी कि मध्य कर्नाटक, बेंगलुरु शहरी रीजन, बॉम्बे-कर्नाटक रीजन और हैदराबाद रीजन वो क्षेत्र हैं जहां कांग्रेस ने बाजी मारी है। भाजपा तटीय इलाके में आगे दिख रही है। तटीय इलाके में बीजेपी को 19 में से 16 सीट मिलती दिख रही हैं।

चुनाव लड़ने वालों में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज शामिल हैं और सबका भविष्य अब ईवीएम में बंद हो गया है। मतगणना 13 मई को होगी। कर्नाटक में 2615 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, इनमें 11.71 लाख वोटर्स पहली बार मतदान कर रहे हैं। राज्य में 2.66 करोड़ पुरुष और 2.63 करोड़ महिलाएं हैं। जबकि 5.71 लाख से ज्यादा दिव्यांग वोटर्स हैं। कर्नाटक में अभी बीजेपी की सरकार है।  बीजेपी हर 5 साल में सत्ता बदलने वाले 38 साल पुराने ट्रेंड को तोड़ना चाहती है, तो वहीं कांग्रेस इस बार बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का दावा कर रही है। जेडीएस को उम्मीद है कि 2018 की तरह एक बार फिर पार्टी किंग मेकर की भूमिका में आ सकती है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023एग्जिट पोल्सकांग्रेसBJPमल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी