लाइव न्यूज़ :

फर्जी वोटर कार्ड को लेकर कांग्रेस-बीजेपी में तनातनी, चुनाव आयोग ने जताई साजिश की आशंका

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 9, 2018 18:47 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018ः कांग्रेस ने चुनाव आयोग जाकर शिकायत दर्ज कराई है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस में सबकुछ फर्जी है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 मई 2018: बेंगलुरु के जलाहल्ली के घर से करीब 10 फर्जी वोटर आईडी कार्ड का मामला गरमा गया है। इस मसले पर बीजेपी और कांग्रेस के आलाकमान में तनातनी जारी है। इस बीच चुनाव आयोग का कहना है कि वोटर आईडी कार्ड को योजनाबद्ध तरीके से किसी मकसद के तहत एकत्रित किया गया है। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा, 'करीबन 9896 मतदाता पहचान पत्र जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में  मतदाता पहचान पत्र असली मालूम पड़ते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।'

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। शाह ने कहा, 'कांग्रेस हेराफेरी करने की कोशिश कर रही है। उनकी पार्टी में सबकुछ फर्जी है। गरीबों के प्रति आंसू, विकास के वादे और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता सबकुछ फर्जी है।'

यह भी पढ़ेंः महिला ट्रांसलेटर पर भड़के अमित शाह, डांटकर कहा- मैं जो बोलूँ वही बोलो

कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद शर्मा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पत्रकारों को बताया, 'चुनाव आयोग के सामने सारे तथ्य रख दिए गए हैं कि जिस घर से वोटर कार्ड बरामद किए गए वो बीजेपी नेता के नाम पर है। बीजेपी अपनी पूरी मशीनरी का इस्तेमाल गैर-नैतिक तरीके से कर रही है। इसकी भी जांच की जानी चाहिए कि पीएम मोदी समेत पूरा कैबिनेट इतने चार्टर्ड प्लेन और हेलीकॉप्टर से कैसे उड़ रहा है। इसके पैसे कहां से आए?'

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने अपने दफ्तर में खोल रखा है जुमला कारखाना, उन्हें कोई सीरियसली नहीं लेता: पी चिदंबरम

राहुल गांधी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस कृत्य में बीजेपी का कोई सानी नहीं है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पहुंचने के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर हमले तेज करते हुए आज कहा कि ‘भ्रष्टाचार में इस पार्टी का कोई मुकाबला नहीं है।’ 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018अमित शाहराहुल गाँधीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर