लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक नतीजेः त्रिशंकु विधानसभा में बीजेपी को मिल सकता है जेडी(एस) का समर्थन, ये हैं पांच बड़ी वजहें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 15, 2018 09:55 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजे 2018ः शुरुआती नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में ऊभर रही है लेकिन बहुमत से दूर। त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में जेडीएस किन वजहों से बीजेपी का समर्थन करेगी।

Open in App

बेंगलुरु, 15 मईःकर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है लेकिन बहुमत का जादुई का आंकड़ा थोड़ा दूर है। त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में एचडी देवगौड़ा की पार्टी जनता दल सेकुलर बीजेपी के साथ गठबंधन करके सरकार बना सकती है। बीजेपी को समर्थन करने की जेडी(एस) के पास पांच ठोस वजहें हैं। जरूर पढेंः- Karnataka Assembly election Results LIVE: बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, जेडीएस किंगमेकर

1. जेडी(एस) के पास पहला तर्क हो सकता है कि यह जनादेश सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ है। इसी वजह से कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला। कांग्रेस का समर्थन करना जनादेश का अपमान करना है। इसी वजह से वो कांग्रेस की बजाए बीजेपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाएंगे।

2. जेडीएस के पास दूसरा तर्क हो सकता है कि केंद्र में बीजेपी की सरकार है। प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार बनने से प्रदेश का विकास ज्यादा होगा। केंद्र की योजनाएं प्रदेश में अधिक प्रभावी तरीके से लागू की जा सकती हैं।

कर्नाटक नतीजेः कांग्रेस ने बनाई गठबंधन सरकार तो सिद्धारमैया की बजाए ये बन सकते हैं मुख्यमंत्री

3. जेडीएस का तीसरा तर्क हो सकता है कि कांग्रेस के पास इतनी सीटें ही नहीं है कि हमारे समर्थन के बावजूद सूबे में स्थिर सरकार बन सके। इसलिए बीजेपी के साथ जा सकते हैं।

4. सिद्धारमैया पहले जेडीएस के कार्यकर्ता थे लेकिन उन्होंने 2005 में पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइन कर लिया था। जेडीएस नेताओं के साथ उनके मनमुटाव जगजाहिर हैं। इसलिए भी जेडीएस कांग्रेस की बजाए बीजेपी को समर्थन कर सकता है।

कर्नाटक चुनाव नतीजेः इन 12 नेताओं पर टिकी हैं सभी की निगाहें, बरकरार रहेगी विरासत?

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआती चुनाव प्रचार में एचडी देवगौड़ा की तारीफ की थी। बीजेपी का जेडीएस के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर देखते हुए भी गठबंधन की उम्मीद की जा सकती है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018जनता दल (सेकुलर)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एचडी देवगौड़ाइंडियन नेशनल काँग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत2026 Rajya Sabha Elections: 2026 में 75 सीट पर राज्यसभा चुनाव, क्या भारत की राजनीति में होंगे बदलाव?, यूपी में 10, महाराष्ट्र में 7 और बिहार में 10 सीट पर पड़ेंगे वोट?

भारतPM Modi Independence Day Speech: 103 मिनट लंबा भाषण, स्वतंत्रता दिवस पर किसी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा संबोधन, देखिए रिकॉर्ड लिस्ट

क्राइम अलर्टकैदी संख्या 15,528, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ने जेल में पहली रात बिताई

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप