लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: शिक्षामंत्री ने छात्र को 'अजमल कसाब' कहे जाने वाले विवाद पर कहा, "यह कोई मुद्दा नहीं है, लोग कई बार रावण या शकुनि भी कह देते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 29, 2022 21:26 IST

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने उडुपी के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में शिक्षक द्वारा एक अल्पसंख्यक छात्र को 'अजमल कसाब' कह कर संबोधित करने वाले विवाद को सामान्य घटना बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीसी नागेश ने एमआईटी में शिक्षक द्वारा छात्र को 'कसाब' कहे जाने को सामान्य घटना बताया हैहम लोग भी विधानसभा में चर्चा के दौरान कई बार किसी को रावण या तो फिर शकुनि कह देते हैंयह कोई विवाद का मुद्दा नहीं हैं लेकिन कुछ लोग इस वोट की खातिर विवाद की शक्ल दे रहे हैं

बेंगलुरु:कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने उडुपी के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में शिक्षक द्वारा एक अल्पसंख्यक छात्र को 'अजमल कसाब' कह कर संबोधित करने वाले विवाद को सामान्य घटना करार देते हुए कहा कि ऐसा तो अक्सर होता है। यह कोई विवाद का मुद्दा नहीं हैं लेकिन कुछ लोग इस वोट की खातिर विवाद की शक्ल दे रहे हैं।

हालांकि शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने इसके साथ यह भी कहा कि शिक्षक को छात्र के बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं कहनी चाहिए थी लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। ये एक मानवीय भूल है लेकिन इस मसले पर हो रही राजनीति गलत है, कुछ लोग हैं, जो इसे वोटबैंक का मुद्दा बना रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा, "सामान्य बातचीत के दौरान हम भी कई बार विधानसभा में किसी को रावण तो किसी को शकुनि कह देते हैं, इसका क्या इसका मतलब कि हमने जो कहा वो सचमुच में ऐसा है। समस्या दरअसल यह है कि कसाब का नाम आते ही कुछ लोग इसे मुद्दा बना रहे हैं क्योंकि उन्हें खास लोगों के वोट चाहिए। ऐसे लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि इसे इतना बड़ा मुद्दा न बनाएं और इस विवाद के बहाने राजनीति न करें।"

मालूम हो कि उडुपी जिले के एमआईटी के एक प्रोफेसर ने एक मुस्लिम छात्र को आतंकवादी अजमल कसाब के नाम से बुलाया था, जिस पर छात्र ने आपत्ति जाहिर करते हुए पूरी घटना का वीडियो सार्वजनिक कर दिया था। जिसमें छात्र और प्रोफेसर के बीच इस मुद्दे को लेकर बहस हो रही थी। वह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके कारण एमआईटी ने सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी प्रोफेसर को पद से निलंबित कर दिया गया।

हालांकि मामले में विदाद बढ़ने के बाद एमआईटी के उस प्रोफेसर ने छात्र माफी भी मांग ली थी लेकिन बावजूद उसके एमआईटी प्रोफेसर को निलंबित करते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो में छात्र को आरोपी प्रोफेसर सफाई दे रहे हैं कि उन्होंने मजाकिया लहजे में उसे कसाब कहा था। जिसके जवाब में छात्र कहता है कि देश के लिए 26/11 मज़ाक नहीं था। क्या मुसलमान होने के नाते उसे हर रोज यह सब सुनना पड़ेगा।

इसके जवाब में प्रोफेसर कहते हैं कि वह उनके बेटे की तरह है। उसके आगे छात्र कहता है कि अगर उसके पिता ने ऐसा कुछ कहा होता तो वह उनता भी विरोध करता। छात्र ने प्रोफेसर से पूछा कि क्या वो भरी क्लास के सामने अपने बेटे को आतंकवादी कहेंगे?

टॅग्स :कर्नाटकउडुपी चिकमगलूरएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर