लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः बीदर, बसवकल्याण और कलबुर्गी थर्राया, छह बार भूकंप से हिला इलाका, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.6

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2021 13:28 IST

एक अक्टूबर से अब तक बीदर और कलबुर्गी के पास उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में छह बार भूकंप आया है। इसमें से एक और पांच अक्टूबर को दो बार बसवकल्याण में और नौ, 11 तथा 12 अक्टूबर को कुल चार बार कलबुर्गी में भूकंप आया।

Open in App
ठळक मुद्देरात नौ बज कर 55 मिनट पर उसी स्थान पर चार तीव्रता का भूकंप आया।मंगलवार को सुबह चिंचोली के कुपनूर गांव में भूकंप आया।केन्द्र कुपनूर से 1.6 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था।

बेंगलुरुः कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में मंगलवार को सुबह भूकंप आया जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.6 मापी गई। इससे जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अक्टूबर से अब तक बीदर और कलबुर्गी के पास उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में छह बार भूकंप आया है। इसमें से एक और पांच अक्टूबर को दो बार बसवकल्याण में और नौ, 11 तथा 12 अक्टूबर को कुल चार बार कलबुर्गी में भूकंप आया। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केन्द्र के अनुसार सोमवार को सुबह कलबुर्गी के गड़ीकेश्वर गांव के निकट तीन तीव्रता का और रात नौ बज कर 55 मिनट पर उसी स्थान पर चार तीव्रता का भूकंप आया।

मंगलवार को सुबह चिंचोली के कुपनूर गांव में भूकंप आया जिसका केन्द्र कुपनूर से 1.6 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। पुलिस ने बताया कि लगातार आ रहे भूकंप के कारण भयभीत लोगों ने गड़ीकेश्वर और कुपनूर में घरों के बाहर खुले में रात बिताई।

कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आयुक्त मनोज राजन ने बताया कि उन्होंने लगातार आ रहे भूकंप के कारणों को समझने के लिए भूवैज्ञानिकों की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में आपदा प्रबंधन दलों को सतर्क किया गया है। उन्हें यह भी बताया गया है कि अधिक तीव्रता वाला भूकंप आने की स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं । 

टॅग्स :भूकंपकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया