कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री ने सात जून के बाद लॉकडाउन में ढील का संकेत दिया

By भाषा | Published: June 1, 2021 07:25 PM2021-06-01T19:25:10+5:302021-06-01T19:25:10+5:30

Karnataka Deputy Chief Minister indicates relaxation in lockdown after June 7 | कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री ने सात जून के बाद लॉकडाउन में ढील का संकेत दिया

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री ने सात जून के बाद लॉकडाउन में ढील का संकेत दिया

बेंगलुरु, एक जून लॉकडाउन को विस्तार दिए जाने की अटकलों के बीच कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने मंगलवार को कहा कि वह वादा करते हैं कि राज्य सात जून के बाद अनलॉक प्रक्रिया की शुरुआत करेगा और चरणबद्ध तरीके से पाबंदियों में ढील दी जाएगी।

कर्नाटक में फिलहाल सात जून तक लॉकडाउन लागू है और इसके विस्तार की अटकलें लगाई जा रही थीं।

वर्तमान हालात में लॉकडाउन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में नारायण ने कहा, '' देखते हैं कि अनलॉक की प्रक्रिया एक बार में की जाएगी या चरणबद्ध तरीके से पाबंदियों में ढील दी जाएगी। सात जून के बाद अनलॉक की प्रक्रिया पक्की है। सवाल यह है कि इसे कैसे पूरा किया जाएगा। एक बार में लॉकडाउन हटाने की योजना नहीं है, यह चरणबद्ध तरीके से किया जा सकता है ।''

संवाददाताओं से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय में सरकार विशेषज्ञों एवं अन्य से सलाह-मशविरा कर रही है और सभी तथ्यों पर विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया जाएगा।

इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर राव ने भी अनलॉक प्रक्रिया के संकेत देते हुए कहा कि राज्य की कोविड-19 तकनीकी सलाहकार समिति ने सुझाव दिया है कि संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 5,000 से नीचे आने के बाद पाबंदियों में ढील दी जा सकती है।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने समिति की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka Deputy Chief Minister indicates relaxation in lockdown after June 7

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे