लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद बढ़ने लगे डेंगू के मामले, नगर पालिका ने लोगों को एहतियाती कदम उठाने की दी सलाह

By अंजली चौहान | Updated: August 2, 2023 19:32 IST

ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका बीबीएमपी अधिकारियों ने मामलों में वृद्धि के लिए जून और जुलाई में राज्य में हुई भारी बारिश को जिम्मेदार ठहराया। बीबीएमपी सीमा के भीतर मामलों की संख्या जून में 689 से बढ़कर जुलाई के मध्य तक 825 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे बेंगलुरु बढ़ रहे डेंगू के मामले BBMP ने लोगों को जरूरी कदम उठाने की सलाह दी हैभारी बारिश के कारण बेंगलुरु में बढ़ रहे डेंगू के मामले

बेंगलुरु:मानसून के मौसम के कारण जहां भारी बारिश के कारण जल-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं, अब डेंगू के मामले देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहे हैं।

दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में पिछले साल की तुलना में इस साल कई अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं जिसने चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। 

गौरतलब है कि कर्नाटक में पिछले साल की तुलना में डेंगू के मामलों में 18 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, राज्य के कुल मामलों में से आधे से अधिक मामले बेंगलुरु में हैं।

बेंगलुरु में मामले बढ़ने के बीच बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने लोगों को एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है।

भारी बारिश के कारण डेंगू तेजी से फैल रहा- बीबीएमपी

बीबीएमपी अधिकारियों ने मामलों में वृद्धि के लिए जून और जुलाई में राज्य में हुई भारी बारिश को जिम्मेदार ठहराया।  बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अनुसार, शहर में इस साल 19 जुलाई तक 2,065 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि राज्य में 4,013 मामले दर्ज किए गए हैं।

बीबीएमपी सीमा के भीतर मामलों की संख्या जून में 689 से बढ़कर जुलाई के मध्य तक 825 हो गई, जबकि बेंगलुरु पूर्व और महादेवपुरा क्षेत्रों में बीबीएमपी में सबसे अधिक मामले देखे गए। 

बीबीएमपी ने जारी की गाइडलाइन

बीबीएमपी ने जनता से निवारक उपाय करने और डेंगू बुखार के किसी भी लक्षण के बारे में निकटतम स्वास्थ्य केंद्र को रिपोर्ट करने का आग्रह किया। 

1- डेंगू बुखार को रोकने के लिए, फूल बाजू के पहनकर बाहर निकले। 

2- घरों में मच्छर भगाने के लिए दवाओं का उपयोग करें।

3- मच्छरदानी लगाकर सोएं।

4- घरों में किसी खाली जगह पर पानी को भरने न दें उसे समय-समय पर साफ करते रहें।

5 - इसके बाद भी अगर आपको डेंगू के लक्षण दिखाई देते है तो आप डॉक्टर के पास जाए।

बता दें कि डेंगू बुखार एक वायरल संक्रमण है जो मच्छरों से फैलता है। डेंगू बुखार के लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते, उल्टी, रक्तस्राव और थकान हैं, जबकि कुछ मामलों में, यह निम्न रक्तचाप, सदमा और अंग विफलता जैसी गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है।

टॅग्स :Bengaluru Municipal CorporationबेंगलुरुBengaluruमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत