लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के असंतुष्ट विधायकों के मुम्बई में होने की कोई जानकारी नहीं: भाजपा

By भाषा | Updated: July 7, 2019 14:13 IST

जद(एस) के बागी विधायक एएच विश्वनाथ ने शनिवार को पत्रकारों से कहा था, ‘‘ कांग्रेस और जद(एस) के 14 विधायकों ने इस्तीफा दिया है।’’ बहरहाल, कर्नाटक विधानसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों का हालांकि कहना है कि 13 विधायकों ने ही अपने दस्तावेज जमा कराए हैं।

Open in App

महाराष्ट्र भाजपा ने रविवार को दावा किया कि उसे कर्नाटक के कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के 10 असंतुष्ट विधायकों के मुम्बई में होने की कोई जानकारी नहीं है। कर्नाटक की सत्तारूढ़ जद(एस)-कांग्रेस सरकार शनिवार को गठबंधन के 13 विधायकों के अचानक इस्तीफा देने के बाद संकट में आ गई। इन विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा है।

उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस्तीफा देने के बाद ये 10 विधायक एक चार्टर्ड विमान से शनिवार रात मुम्बई पहुंचे, जहां वे एक होटल में हैं। महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने इस पूरे मामले पर सवाल किए जाने पर कहा, ‘‘ हमें कर्नाटक के विधायकों के मुम्बई में होने की कोई जानकारी नहीं है। हमारा इस घटनाक्रम से कोई लेना-देना नहीं है।’’

जद(एस) के बागी विधायक एएच विश्वनाथ ने शनिवार को पत्रकारों से कहा था, ‘‘ कांग्रेस और जद(एस) के 14 विधायकों ने इस्तीफा दिया है।’’ बहरहाल, कर्नाटक विधानसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों का हालांकि कहना है कि 13 विधायकों ने ही अपने दस्तावेज जमा कराए हैं।

इनके इस्तीफा देने से पहले कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के 118 विधायक थे। इसमें स्पीकर के अलावा कांग्रेस के 78, जद(एस) के 37, बसपा का एक और दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं। वहीं भाजपा के कर्नाटक सदन में 105 विधायक हैं।

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेकुलर)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी