लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः सरकार गिरने से पहले सीएम कुमारस्वामी ने निभाया अपना वादा, जारी किया ये आखिरी आदेश

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 25, 2019 08:58 IST

कर्नाटक में सरकार गिरने से पहले मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक आखिरी आदेश जारी कर अपना वादा निभाया। उन्होंने ऐसे मजदूरों के कर्ज माफ कर दिए जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है या जिनकी सालाना आय एक लाख रुपये से कम है।

Open in App
ठळक मुद्दे विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव वो वोटिंग से कुछ घंटे पहले ही कुमारस्वामी ने बतौर मुख्यमंत्री ये आदेश पारित किया।कर्नाटक के राज्यपाल वाजुभाई वाला ने एचडी कुमारस्वामी को केयरटेकर मुख्यमंत्री के तौर पर बने रहने को कहा है

कर्नाटक में सरकार गिरने से पहले मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक आखिरी आदेश जारी कर अपना वादा निभाया। उन्होंने ऐसे मजदूरों के कर्ज माफ कर दिए जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है या जिनकी सालाना आय एक लाख रुपये से कम है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को कुमारस्वामी ने बताया कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव वो वोटिंग से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री ये आदेश पारित किया।

कर्नाटक के राज्यपाल वाजुभाई वाला ने एचडी कुमारस्वामी को केयरटेकर मुख्यमंत्री के तौर पर बने रहने को कहा है जबतक नई सरकार का गठन नहीं हो जाता। हालांकि उन्हें कोई नीतिगत निर्णय लेने से रोक दिया गया है जैसे भूमिहीन किसानों की कर्जमाफी।

सत्ता से बाहर होने के अगले दिन मीडिया को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह कर्जमाफी एकबार लागू होगी और आदेश के एकसाल तक प्रभावी रहेगी।

कुमारस्वामी ने उन ब्यूरोक्रेट्स का भी धन्यवाद किया जिनकी वजह से 14 महीने के अंदर जनकल्याण की यह योजना लागू की जा सकी। अपने इस फैसले को सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि भूमिहीन मजदूरों की कर्जमाफी में कर्ज की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील