लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के सीएम बी एस येदियुरप्पा ने कहा- अंतिम सांस तक बीजेपी के लिये काम करूंगा

By भाषा | Updated: November 3, 2019 05:57 IST

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए येदियुरप्पा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री का आचरण और जिस तरह से वह सीमाएं लांघ रहे हैं उन्होंने कहा कि वह (सिद्धरमैया) कह रहे हैं कि वो मेरी सरकार को शून्य अंक देंगे। वो अंक देने वाले कौन हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को फिर से सत्ता में लाना उनकी जिम्मेदारी है और वह "अपनी अंतिम सांस तक" भाजपा की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने अपने मौजूदा कार्यकाल को ज्यादा चुनौतीपूर्ण मानते हुए खुद को "कमजोर मुख्यमंत्री" बताने और सरकार के अब तक के प्रदर्शन को 'शून्य' अंक देने के लिये विपक्ष के नेता सिद्धरमैया पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, "मैं अपनी अंतिम सांस तक पार्टी की मजबूती के लिये काम करूंगा। मुझे कोई पद नहीं चाहिये। लोग जानते हैं कि मैं कौन हूं।" मुख्यमंत्री ने 'पीटीआई-भाषा' को दिये साक्षात्कार में कहा, "मैं पार्टी को और मजबूत करने के लिये काम करूंगा और इसे फिर से सत्ता में लाना मेरी जिम्मेदारी है।"

राज्य की भाजपा नीत सरकार ने शनिवार को अपने 100 दिन पूरे कर लिये। ऐसे में येदियुरप्पा ने अपनी मौजूदा सरकार का कार्यकाल पूरा करने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें आलाकमान, शीर्ष नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं का पूरा भरोसा हासिल है। सिद्धरमैया ने शुक्रवार को येदियुरप्पा नीत सरकार को 'शून्य' अंक देते हुए उन्हें कमजोर मुख्यमंत्री करार दिया था।

सिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए येदियुरप्पा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री का आचरण और जिस तरह से वह सीमाएं लांघ रहे हैं, वह पूरी तरह से उनके अहंकार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वह (सिद्धरमैया) कह रहे हैं कि वो मेरी सरकार को शून्य अंक देंगे। वो अंक देने वाले कौन हैं।

जनता मुझे अंक देगी...नेता प्रतिपक्ष के तौर पर वह राजनीतिक कारणों से जनता के बीच भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "सिद्धरमैया पहले मुख्यमंत्री थे और अब नेता प्रतिपक्ष हैं। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें मिलीं? सिर्फ एक।" उन्होंने कहा कि लोग आपको (सिद्धरमैया) पहले ही अंक दे चुके हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?