लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस महामारी: कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा बोले, सांप्रदायिकता फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

By प्रिया कुमारी | Updated: April 8, 2020 16:54 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा कोरोना वायरस को सांप्रदायिक मामला बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि कोरोना एक महामारी है इसे सांप्रदायिक मामला न बनाए।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अल्पसंख्यकों को लेकर सांप्रदायिकता फैलाने वालों की कड़ी नींदा की है।सीएम की इस बयान से विपक्ष सहित कई लोगों ने तारीफ की है। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कोरोना वायरस को धर्म विशेष से जोड़ने वालों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि कोरोनो वायरस संकट और तबलीगी जमात पर किसी समुदाय को निशाना नहीं बनाना चाहिए। इस मुद्दे को जो भी सांप्रदायिक बनाने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

एक चैनल से बात करते हुए सीएम ने कहा कि किसी को भी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए। ये उनके लिए मेरी एक चेतावनी है। अगर कोई किसी घटना के लिए पूरे एक समुदाय को को दोषी ठहराता है, तो मैं उनके खिलाफ भी एक दूसरे विचार के बिना कार्रवाई करूंगा। सीएम की इस बयान से विपक्ष सहित कई लोगों ने तारीफ की है। 

कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेताओं को कर्नाटक के सीएम से सीखना चाहिए। ये बेहद ही सराहनीय कदम है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी कहा है कि वह सीएम के इस बात से बिल्कुल सहमत हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय को निशाना नहीं बनाना चाहिए। सीएम को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और एक आदेश जारी करना चाहिए।

बता दें इससे पहले, कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने अल्पसंख्यक विपक्षी विधायकों और एमएलसी के साथ एक बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने लोगों को संदेश देने को कहा था कि जो भी लोग दिल्ली निजामुद्दीन मरकज समारोह में शामिल हुए थे, वे आए और कोविड ​​-19 का टेस्ट करवाएं।

टॅग्स :कर्नाटककोरोना वायरसबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos