लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: अजित पवार के बयान पर सीएम बोम्मई ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राजनीतिक रूप से जीवित रहने के लिए भाषा को बनाया बोगी

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 2, 2022 13:24 IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने महाराष्ट्र दिवस के मौके पर कहा था कि हमें अभी भी खेद है कि बेलगाम, निपाई और कारवार सहित राज्य की सीमा पर कई मराठी भाषी गांव अभी तक हमारे राज्य का हिस्सा नहीं बन सके। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम इन गांवों के लोगों द्वारा महाराष्ट्र का हिस्सा बनने की लड़ाई का समर्थन करते रहेंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पवार के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद काफी समय से चलता चला आ रहा है।सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों के नेताओं को अक्सर ही एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते हुए देखा जाता हैमहाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद काफी समय से चलता चला आ रहा है।

बेंगलुरु:महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद एक बार फिर से तूल पकड़ रहा है। ऐसे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिखे जिसमें पवार ने कहा था कि उन्हें खेद है कि बेलगाम, निपाई और कारवार सहित राज्य की सीमा पर कई मराठी भाषी गांव अभी तक महाराष्ट्र का हिस्सा नहीं बन सके। यह बयान पवार ने रविवार को महाराष्ट्र दिवस के मौके दिया था।

अपनी बात को जारी रखते हुए अजित पवार ने ये भी कहा था कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम इन गांवों के लोगों द्वारा महाराष्ट्र का हिस्सा बनने की लड़ाई का समर्थन करते रहेंगे। वहीं, पवार के इस बयान का बोम्मई ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब भी महाराष्ट्र में कोई राजनीतिक संकट होता है और अभी भी हो रहा है है, तो उनकी पूरी सरकार चरमरा जाती है। उन्होंने राजनीतिक रूप से जीवित रहने के लिए अब इस भाषा को बोगी बना दिया है। सीमा मुद्दा बहुत स्पष्ट है, हम अपने फैसलों पर मजबूती से खड़े हैं और वे भी इसे जानते हैं। 

इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि मैं महाराष्ट्र के राजनेताओं से दृढ़ता से आग्रह करता हूं कि वे अपने राजनीतिक कृत्यों में इस भाषा का प्रयोग न करें। बता दें कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद काफी समय से चलता चला आ रहा है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार बेलगावी, खानापुर, निप्पानी, नंदगाड और कारवार (उत्तरी कन्नड़ ज़िले) की सीमा को लेकर दोनों राज्यों के बीच में विवाद है। यही नहीं, महाराष्ट्र के कुछ नेताओं ने साल 1956 में भाषाई आधार राज्यों के पुनर्गठन के दौरान मराठी भाषी बेलगावी सिटी, खानापुर, निप्पानी, नांदगाड और कारवार को महाराष्ट्र का हिस्सा बनाने की मांग की थी।

टॅग्स :महाराष्ट्रकर्नाटकBasavaraj Bommaiअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए