लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: CM येदियुरप्पा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, इस मामले में FIR रद्द करने से किया इनकार

By अमित कुमार | Updated: January 5, 2021 19:07 IST

पांच साल पहले इस ममाले में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लोकायुक्त पुलिस ने जांच शुरू की थी। जिसके बाद येदियुरप्पा ने कोर्ट से इस एफआईआर को खारिज करने की अपील भी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअपने खिलाफ दर्ज इस एफआईआर को खारिज कराने के लिए पिछले साल सीएम येदियुरप्पा ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।मंगलवार को अदालत ने फैसला सुनाया कि इस मामले को रद्द नहीं किया जा सकता। कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री रहते हुए येदियुरप्पा पर कई तरह के गंभीर आरोप लगे थे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को कर्नाटक उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। दो हफ्ते पहले भी येदियुरप्पा को कोर्ट की तरफ से निराशा हाथ लगी थी। एक बार फिर 5 जनवरी को हाईकोर्ट ने भ्रष्टचार मामले को खारिज करने से इनकार कर दिया है। येदियुरप्पा के खिलाफ दायर 2015 के एक भष्ट्रचार मामले पर कोर्ट ने एफआईआर को रद्द करने से साफ मना कर दिया है। 

येदियुरप्पा के खिलाफ 2015 में दर्ज भ्रष्टाचार के मामले को मंगलवार को खारिज करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि वर्ष 2006-07 में अपने कार्यकाल के दौरान एक सरकारी भूखंड की अधिसूचना गैरकानूनी ढंग से रद्द की। उस वक्त येदियुरप्पा कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री थे। येदियुरप्पा ने अपनी याचिका में कोर्ट से वासुदेव रेड्डी द्वारा 2013 में एक अदालत में दायर एक निजी शिकायत के आधार पर फरवरी 2015 में लोकायुक्त पुलिस द्वारा उठाए गए भ्रष्टाचार के मामले को खत्म करने की अपील की थी। लेकिन कोर्ट ने उनके अपील को खारिज कर दिया है।

कांगेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कुछ दिन पहले कर्नाटक के सीएम पर यह आरोप भी लगाया कि येदियुरप्पा अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में जांच को अटका रहे हैं और भाजपा नेतृत्व भी इस भ्रष्टाचार में संलिप्त है। उन्होंने कहा था कि उच्च न्यायालय ने जो कहा है, उससे सारी चीजें एकदम स्पष्ट हो गई हैं। भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा का नेतृत्व खामोश है।

टॅग्स :कर्नाटकहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो