लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, मंत्रियों को दिया राज्य की 20 सीटें जीतने का लक्ष्य

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 28, 2023 20:36 IST

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को याद दिलाया कि राज्य के लोगों ने हमें अप्रत्याशित बहुमत और बड़ी जिम्मेदारी दी है। सिद्धरमैया ने कहा कि लोगों को अपना काम कराने के लिए विधान सौध न आना पड़े। उन्होंने मंत्रियों को निर्देश दिया कि हमारे जन समर्थक कार्यों के जरिए हमें लोकसभा चुनाव में फिर से अप्रत्याशित जीत दर्ज करनी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अपने सभी मंत्रियों को लक्ष्य दियालोकसभा चुनाव में राज्य की 20 सीटें जीतने का लक्ष्य दियाकहा- अतीत की गलतियां इस बार नहीं दोहरानी चाहिए

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अपने सभी कैबिनेट सहयोगियों के लिए लक्ष्य तय करते कहा है कि उन्हें लोकसभा चुनाव में राज्य की कुल 28 सीटों में से कम से कम 20 सीटें जीतने का प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को 24 नए मंत्रियों को शामिल कर अपने मंत्रिमंडल की सभी 34 सीटों को भर दिया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव एक साल में होने वाले हैं, लिहाजा हमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उपहार के रूप में देने के लिए कम से कम 20 लोकसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, "मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिबद्धता, ईमानदारी और चुस्ती-फुर्ती से अपनी जिम्मेदारी निभाएं।" बयान में सिद्धरमैया के हवाले से कहा गया है, "हमें ईमानदारी से यह सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए कि हमने जिन गांरटी का आश्वासन दिया था, वे लोगों तक पहुंचे। अतीत की गलतियां इस बार नहीं दोहरानी चाहिए।"

सिद्धरमैया ने मंत्रियों को आश्वासन दिया कि विभाग आवंटन का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने मंत्रियों से कहा, "आप सभी को सक्रिय रूप से काम करना चाहिए। विपक्ष में रहने के दौरान हमारे संघर्ष की वजह से लोगों ने भाजपा के कुशासन को खारिज कर दिया और हमारा हाथ थाम लिया।" उन्होंने कहा कि मंत्रियों को  लोगों की समस्याओं को सुनना और उनपर प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को याद दिलाया कि राज्य के लोगों ने हमें अप्रत्याशित बहुमत और बड़ी जिम्मेदारी दी है। सिद्धरमैया ने कहा कि लोगों को अपना काम कराने के लिए विधान सौध न आना पड़े। उन्होंने मंत्रियों को निर्देश दिया कि हमारे जन समर्थक कार्यों के जरिए हमें लोकसभा चुनाव में फिर से अप्रत्याशित जीत दर्ज करनी है।

टॅग्स :कर्नाटकलोकसभा संसद बिलसिद्धारमैयाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब