लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, 50 लाख से अधिक कैश बरामद

By भाषा | Updated: October 5, 2020 12:56 IST

सीबीआई की टीमों ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोमवार सुबह 14 स्थानों पर तलाशी शुरू की जिनमें नौ कर्नाटक में, चार दिल्ली में और एक मुंबई में हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे भाजपा सरकार के ‘छापा राज’ और ‘कुटिल कदम’ की संज्ञा दी।

Open in App
ठळक मुद्देCBI ने डी के शिवकुमार से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में अनेक परिसरों की तलाशी ली अब तक 50 लाख रुपये बरामद किये हैं।

नयी दिल्ली: सीबीआई ने कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में अनेक परिसरों की तलाशी ली और अब तक 50 लाख रुपये बरामद किये हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीबीआई आय से अधिक संपत्ति जुटाने से जुड़े मामले में कर्नाटक, दिल्ली एवं महाराष्ट्र में 14 स्थानों पर तलाशी ले रही है।

अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान दिन भर चल सकता है। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने एक अन्य एजेंसी के सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर कांग्रेस नेता के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह सूचना शिवकुमार के कर्नाटक सरकार में मंत्री रहने के दौरान जुटाई गई संपत्तियों के बारे में है।

सीबीआई की टीमों ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोमवार सुबह 14 स्थानों पर तलाशी शुरू की जिनमें नौ कर्नाटक में, चार दिल्ली में और एक मुंबई में हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे भाजपा सरकार के ‘छापा राज’ और ‘कुटिल कदम’ की संज्ञा दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी-येदियुरप्पा के डराने धमकाने और कुचक्र के कपटपूर्ण खेल को कठपुतली सीबीआई द्वारा डी के शिवकुमार के परिसरों पर छापे मारकर अंजाम दिया जा रहा है, जिससे हम डरने वाले नहीं हैं। सीबीआई को येदियुरप्पा सरकार में भ्रष्टाचार की परतों को उजागर करना चाहिए। लेकिन ‘छापा राज’ ही उनका एकमात्र ‘कुटिल कदम’ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी और येदियुरप्पा की सरकारें और सीबीआई-प्रवर्तन निदेशालय तथा आयकर विभाग जैसी भाजपा की सहयोगी संस्थाएं जानती हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता ऐसे कपटपूर्ण प्रयासों के सामने न तो हतोत्साहित होंगे और ना ही झुकेंगे। जनता के लिए हमारी लड़ाई और भाजपा के कुशासन का पर्दाफाश करने का हमारा संकल्प और मजबूत ही होगा।’’ 

टॅग्स :कर्नाटकसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील