लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान करोड़ों की नकदी और अवैध शराब जब्त

By भाषा | Updated: May 2, 2018 09:09 IST

आयोग ने कर्नाटक में 12 मई को होने वाले चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिये अवैध रूप से नकदी, शराब और आभूषण सहित अन्य वस्तुओं के वितरण को रोकने के लिये जिला स्तर पर निगरानी दल गठित किए है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: चुनाव आयोग के निगरानी दलों ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान 41 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और 21 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत की अवैध शराब जब्त की है। आयोग की ओर से सोमवार को इस बारे में जारी ब्योरे के मुताबिक पिछले चुनाव की तुलना में इस बार प्रचार अभियान में जब्त की गयी अवैध नकदी की मात्रा में काफी इजाफा हुआ है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक आयकर विभाग द्वारा आज की गयी छापेमारी में 19.69 करोड़ रुपये की नकदी और 4.81 करोड़ रुपये की कीमत के आभूषणों की जब्ती हुई। 

उल्लेखनीय है कि आयोग ने कर्नाटक में 12 मई को होने वाले चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिये अवैध रूप से नकदी, शराब और आभूषण सहित अन्य वस्तुओं के वितरण को रोकने के लिये जिला स्तर पर निगरानी दल गठित किये है। इनकी सघन छापेमारी में यह बरामदगी हुयी है।

आयकर विभाग और विशेष जांच दल की छापेमारी में प्रचार अभियान के दौरान अब तक 41.48 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की जा चुकी है जबकि साल 2013 के विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान में 4.97 करोड़ रुपये की नकदी और 3.41 करोड़ रुपये की कीमत के आभूषण जब्त हुये थे। 

इसके अलावा राज्य में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान निगरानी दलों की छापेमारी में 29 अप्रैल तक 4.64 लाख लीटर अवैध शराब भी बरामद की गयी है। इसकी कीमत 21.69 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

राजनीतिkarnataka Bypoll Result:हुनासुरु सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार एच पी मंजुनाथ जीते, BJP प्रत्याशी को 39,727 वोटों से हराया

राजनीतिKarnataka bypoll Results:कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा-"हमने हार स्वीकार कर ली है, लोगों ने दलबदलुओं को स्वीकार कर लिया है"

भारतकर्नाटक संकट: आज न्यायालय सुनाएगा कांग्रेस-जद (एस) के बागी विधायकों की याचिका पर फैसला

भारतकर्नाटक: सुबह खेला क्रिकेट, शाम को संगीत मंडली में दिखे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा

भारतक्या कर्नाटक में बचेगी कुमारस्वामी की सरकार, जानिए पूरा गणित?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव