लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तारः और देर होने की संभावना, दर्जन भर इंतजार में बैठे हैं विधायक

By भाषा | Updated: January 15, 2020 18:01 IST

विश्व आर्थिक मंच के सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री के इसके अगले ही दिन 19 जनवरी को दावोस जाने का कार्यक्रम है, ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार का कार्य उनके लौटने पर होने की संभावना है। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘19 जनवरी को मुझे दावोस जाना है जहां मैं निवेशक सम्मेलन में शामिल होउंगा और 23 जनवरी को लौटूंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देशिकारीपुरा में संवाददाताओं से बात करते हुए बी एस येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘अमित शाह 18 जनवरी को राज्य में आ रहे हैं।मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल में विस्तार के लिए पार्टी आलाकमान की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।

कर्नाटक मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार में और देर होने की संभावना है। दरअसल, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि 18 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के राज्य का दौरा करने के बाद यह किया जाएगा।

विश्व आर्थिक मंच के सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री के इसके अगले ही दिन 19 जनवरी को दावोस जाने का कार्यक्रम है, ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार का कार्य उनके लौटने पर होने की संभावना है। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘19 जनवरी को मुझे दावोस जाना है जहां मैं निवेशक सम्मेलन में शामिल होउंगा और 23 जनवरी को लौटूंगा।’’

शिकारीपुरा में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अमित शाह 18 जनवरी को राज्य में आ रहे हैं, उनसे यथाशीघ्र चर्चा करने के बाद मैं मंत्रिमंडल में विस्तार करूंगा।’’ शाह संशोधित नागरिकता कानून के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत 18 जनवरी को एक विशाल रैली करने के लिए यहां आएंगे।

मंत्री पद के आकांक्षियों की लॉबिंग के बीच मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल में विस्तार के लिए पार्टी आलाकमान की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। येदियुरप्पा ने हाल ही में यह इच्छा जताई थी कि यदि अमित शाह से मंजूरी मिल जाती है तो वह दावोस यात्रा से पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार कर लेंगे।

गौरतलब है कि अयोग्य करार दिए जा चुके (जद-एस और कांग्रेस के) करीब दर्जन भर विधायक पांच दिसंबर के कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर पुननिर्वाचित हुए हैं। वे मंत्री बनने वाले हैं और ये विधायक येदियुरप्पा की विदेश यात्रा से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दबाव डाल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि इन 11 विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। कुछ खबरों में कहा गया है कि पार्टी आलाकमान इन विधायकों को मंत्री बनाना नहीं चाह सकता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या कुछ होता है। येदियुरप्पा ने यह भी कहा हि पांच मार्च को राज्य का बजट पेश किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब