लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव: 15 विधान सभा सीटों पर उपचुनाव, तय होगी बीजेपी सरकार की किस्मत

By विनीत कुमार | Updated: December 5, 2019 13:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में 15 विधान सभा सीटों के लिए उपचुनाव15 विधान सभा सीट पर वोटिंग, बीजेपी सरकार के लिए अहम है ये उपचुनाव

कर्नाटक में 15 विधान सभा सीटों के लिए उपचुनाव अब से थोड़ी देर में खत्म हो जाएंगे। इसके लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम ही थम गया था। इस उपचुनाव के नतीजों से बीजेपी सरकार का भविष्य तय होगा। बीजेपी को अपनी सरकार बचाने के लिए कम से कम छह सीटें जीतनी होगी। दरअसल, जिन 15 सीटों पर उपचुनाव हैं उनमें से 12 कांग्रेस के पास और तीन जद(एस) के पास थीं। विधायकों के विद्रोह से गठबंधन सरकार गिर गई थी।  

बहरहाल बीजेपी की जीत के लिए राज्य के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो बार चुनाव प्रचार किया,वहीं उनके मंत्रियों ने उन स्थानों में प्रचार किया जहां का उन्हें प्रभारी नियुक्त किया गया था। उपचुनाव में जीत के लिए राजनीतिक पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

एक ओर बीजेपी ने जहां ‘स्थायित्व’ के नाम पर वोट मांगा है वहीं कांग्रेस और जेडी (एस) ने उन अयोग्य विधायकों को पराजित करने की मांग की जिनकी वजह से उनकी गठबंधन की सरकार गिर गई थी। अब ये सदस्य सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार हैं। 

05 Dec, 19 01:53 PM

कर्नाटक में विधान सभा उपचुनाव, जानिए कितने प्रतिशत पड़े वोट..

 

05 Dec, 19 11:10 AM

कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान आरंभ होने के बाद शुरुआती दो घंटों में करीब 6.06 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह नौ बजकर 26 मिनट तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार होस्कोटे में 9.01 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि शिवाजीनगर में 3.04 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह मतदान करने वालों में के आर पुरम से भाजपा उम्मीदवार बैराठी बसवराज, महालक्ष्मी लेआउट से पार्टी उम्मीदवार गोपालैयाह, यशवंतपुरा से उम्मीदवार एस टी सोमाशेखर शामिल हैं। सुबह 9:26 बजे तक अथानी में 8.33 फीसदी, कागवाड में 6.94, गोकक में 6.11, येल्लापुर में 7.54, हिरेकरू में 5.59, रानीबेन्नूर में 6.22, विजयनगर में 6.5, चिक्कबल्लापुर में 6.91, के आर पुरम में 4.04, यशवंतपुरा में 4.19, महलक्ष्मी लेआउट में 8.21, के आर पेटै में 6.2, और हनुसर में 6.18 प्रतिशत मतदान हुआ।

05 Dec, 19 08:46 AM

बेलागावी (गोकाक): कर्नाटक के गोकाक विधानसभा सीट पर एक पोलिंग बूथ पर वोटिंग जारी

 

05 Dec, 19 08:22 AM

कर्नाटक उपचुनाव: रानेबेन्नुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अरुण कुमार गुट्टूर ने अपना वोट डाला। 

 

05 Dec, 19 07:52 AM

कर्नाटक उपचुनाव: होस्कोटे में एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए खड़े मतदाता...

 

05 Dec, 19 07:48 AM

बेंगलुरू: शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग जारी। बेंगलुरू के महानगरपालिका के BBMP PU कॉलेज में वोट डालने के लिए खड़े मतदाता...

 

05 Dec, 19 07:45 AM

कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू....

 

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबीएस येदियुरप्पाउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर