कर्नाटक उपचुनाव: भाजपा ने दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की

By भाषा | Published: November 10, 2020 07:15 PM2020-11-10T19:15:36+5:302020-11-10T19:15:36+5:30

Karnataka by-election: BJP won both assembly seats | कर्नाटक उपचुनाव: भाजपा ने दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की

कर्नाटक उपचुनाव: भाजपा ने दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की

बेंगलुरु, 10 नवंबर कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों सिरा और आरआर नगर पर हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा ने जीत हासिल की है।

भाजपा ने तुमकुरु जिले की सिरा विधानसभा सीट पर पहली बार जीत हासिल कर इतिहास बनाया। पार्टी उम्मीदवार डॉक्टर सी एम राजेश गौड़ा ने 12,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की है।

सिरा सीट पर भाजपा के गौड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार टी बी जयचंद्र को हराया।

अधिकारियों ने बताया कि राजराजेश्वर सीट पर भाजपा के एन मुनिरत्न को जीत मिली है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कुसुम एच को हराया।

मुनिरत्न ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्हें अयोग्य करार दिए जाने पर इस सीट पर उपचुनाव हुए। मुनिरत्न पिछले साल वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

साल 2013 से इस सीट पर मुनिरत्न की यह तीसरी जबकि भाजपा उम्मीदवार के तौर पर पहली जीत है।

दोनों सीटों पर 3 नवंबर को चुनाव हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka by-election: BJP won both assembly seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे