लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक बजट 2018: इसी साल होने वाले चुनाव, फ्री गैस कनेक्शन समेत ये बड़ी घोषणाएं कीं सिद्धारमैया सरकार ने

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 16, 2018 19:27 IST

Karnataka Budget 2018: सीएम सिद्धारमैया ने शिक्षा के लिए भी कई ऐलान किए, जिनमें बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त 1 हजार बेड वॉर्ड बनाने का ऐलान किया।

Open in App

बेंगलुरु, 16 फरवरीः कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को सूबे के मुखिया सिद्धारमैया ने बजट 2018-19 पेश किया, इसमें उन्होंने कई लोकलुभावनी घोषणाएं की हैं, जिसमें आम आदमी के लिए स्वास्थ्य बीमा कवरेज और निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने का वादा किया है। वहीं किसानों को भी राहत दी है। सीएम सिद्धारमैया का यह बजट करीब  2 लाख 9 हजार 181 करोड़ रुपये का पेश किया गया।

उन्होंने 5 हजार से अधिकतम 10 हजार प्रति हेक्टेयर सूखी जमीन वाले 70 लाख किसानों के लिए राइता बेलाकू स्कीम का ऐलान किया। इसके साथ-साथ किसान की मृत्यु के बाद सहकारी बैंकों से 1 लाख रुपये की कृषि लोन छूट की भी घोषणा की और पुरुष व महिला मछुआरे के लिए जीरो प्रतिशत ब्याज पर 50 हजार रुपये के ऋण की घोषणा।

वहीं, सीएम सिद्धारमैया ने शिक्षा के लिए भी कई ऐलान किए, जिनमें बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त 1 हजार बेड वॉर्ड बनाने, आरोग्य कर्नाटक योजना/ यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम फरवरी में लॉन्च करने और कैंसर व दिल की बीमारियों के इलाज के लिए देवनगर, रामनगर, तुमाकुरु, विजयपुरा और कोलार में पांच सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोलने का प्रस्ताव मंजूर किया। 

उन्होंने कहा कि राज्य भर में अगले सात साल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक 5,000 की आबादी के लिये 9,000 स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र खोले जायेंगे। ये केन्द्र मौजूदा उप-केन्द्रों को उन्नत बनाते हुये स्थापित किये जायेंगे। 

इसके अलावा सीएम ने मुख्यमंत्री अनिला भाग्य योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत गैस कनेक्शन फ्री दिया जाएगा और 30 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं सूबे में शराब पर वैट चार्ज बढ़या जाएगा और अन्न भाग्य स्कीम के तहत चावल कोटा 5 से 7 किलो तक बढ़ाया जाएगा। साथ ही साथ जिला स्त्री शक्ति असोसिएशन के तहत 30 जिलों में साविरुचि मोबाइल कैंटीन चलाई जाएगी और नम्मा कैंटीन में 5 रुपये में नाश्ता और 10 रुपये में लंच परोसा जाएगा। 

टॅग्स :बजट 2018कर्नाटकसिध्दारामैयह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप