लाइव न्यूज़ :

सरकार गठन की चर्चा के लिए दिल्ली पहुंचे कर्नाटक बीजेपी के नेता, अमित शाह और जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2019 04:09 IST

विधानसभा में विश्वासमत हारने के बाद मंगलवार को कांग्रेस-जद (एस) की 14 माह पुरानी सरकार गिर गई। इसके बाद मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने इस्तीफा दे दिया। विधानसभा में शक्ति परीक्षण में कुमारस्वामी को भाजपा के 105 मतों के मुकाबले 99 वोट ही मिले।

Open in App
ठळक मुद्देबी एस येदियुरप्पा ने कहा कि वह राज्य में वैकल्पिक सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे।

कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार गिरने के बाद बीजेपी कर्नाटक में सरकार गठन की दिशा में जल्दबादी तो नहीं कर रही है लेकिन तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच जगदीश शेट्टार, बसवराज बोम्मई, अरविंद लिंबावली समेत कर्नाटक बीजेपी के कई नेता, दिल्ली पहुंच गए हैं। ये सभी नेता आज (25 जुलाई) बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह  और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलकात करेंगे। 

इस मुलाकात के बाद ही कर्नाटक में नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला किया जायेगा। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन पार्टी हाईकमान से ऐसा कोई फैसला नहीं आया है।  बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि वह राज्य में वैकल्पिक सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।

एच डी कुमारस्वामी की सरकार गिरने के एक दिन बाद, बीजेपी ने अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई क्योंकि कांग्रेस और जदएस के बागी विधायकों के इस्तीफे और उनकी अयोग्यता की मांग वाली याचिकाएं विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार के समक्ष विचाराधीन होने के बीच संख्या बल का खेल अभी खत्म होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

विधानसभा में विश्वासमत हारने के बाद मंगलवार को कांग्रेस-जद (एस) की 14 माह पुरानी सरकार गिर गई। इसके बाद मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने इस्तीफा दे दिया। विधानसभा में शक्ति परीक्षण में कुमारस्वामी को भाजपा के 105 मतों के मुकाबले 99 वोट ही मिले।

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहजेपी नड्डाबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल